The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • list of students injured in jnu attack, violence case filed, ABVP blamed on left organisation

ये हैं वो स्टूडेंट्स, जो JNU में हुए हमले में ज़ख़्मी हुए हैं

एक महिला प्रोफेसर भी हैं.

Advertisement
pic
6 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2020, 12:12 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more

जेएनयू में हॉस्टल फीस का मुद्दा रविवार, 5 जनवरी की शाम करीब छह बजे बड़ी हिंसा में तब्दील हो गया. हाथ में डंडे, रॉड, हॉकी, पत्थरों के साथ पहुंचे हमलावरों ने स्टूडेंट्स को बुरी तरह पीटा. पांच घंटे तक हंगामा होता रहा. सिर, हाथ, पैर की गंभीर चोटों के साथ दर्जनों स्टूडेंट्स को AIIMS, AIIMS ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग हॉस्पिटल ले जाया गया.

अब मिल रही जानकारी के अनुसार जेएनयू में हुये हमले में कुल 34 स्टुडेंट्स घायल हुये हैं. इसके अलावा एक फैकल्टी मेंबर को भी चोट आई है. TOI की रिपोर्ट के अनुसार JNU हिंसा के बाद 34 लोगों को AIIMS में भर्ती किया गया था, जिनमें से 4 को सिर में गंभीर चोट आई है. इस हिंसा में घायल छात्रों में जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) की वर्तमान अध्यक्ष आइशी घोष (23 साल) भी हैं. आइशी के सिर में भी गंभीर चोट आई है. जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) का दावा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने हिंसा को अंजाम दिया है. वहीं ABVP की JNU यूनिट के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार का कहना है,
जेएनयू में ABVP के कार्यकर्ताओं पर लेफ्ट के छात्र संगठनों से जुड़े करीब 400 से 500 लोगों ने हमला किया और इस हमले में ABVP से जुड़े करीब 18 छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं.
चोटिल छात्रों में लेफ्ट के कई संगठनों से जुड़े छात्र हैं. हमारी बात जे एन यू के छात्र शुभांशु से हुई. शुभांशु, पॉलिटिकल साइंस विषय में PhD कर रहे हैं और DSF से जुड़े हैं उन्होंने हमें चोटिल छात्रों के कोर्स के बारे में जानकारी दी. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार घायल छात्रों में ये स्टूडेंट्स हैं:
  1. सार्थक - 31 साल - सेंटर फॉर कॉम्परेटीव पॉलिटिक्स - 
  2. निखिल मैथ्यू - 24 साल - लेबर स्टडीज़ -
  3. सोरी कृष्णन - 23 साल - लिंग्विस्टिक - 
  4. मनीष जांगीड़ - 25 साल - एनवायरनमेंटल स्टडीज -
  5. शिवम चौरसिया - 27 साल - सोशल एक्सक्लूजन विभाग - 
  6. शेषमणि साहू - 22 साल - 
  7. आइशी घोष - 23 साल - 
  8. कामरान - 22 साल - लेंग्वेज स्टडीज़
  9. शांभवी - 21 साल
  10. वेलेंटिना - 26 साल
  11. अमित परमेश्वरन - 37 साल
  12. आयुश सिंह - 19 साल
  13. ऐश्वर्य प्रताप - 25 साल
  14. उज्ज्वल - 22 साल
  15. दीपशिखा - 19 साल
  16. संबित - 21 साल
  17. शौकत - 28 साल
  18. गौरव - 24 साल
घायल छात्रों में से हमारी बात कामरान से हुई. वो रशियन भाषा से M.A. की पढ़ाई कर रहे हैं. कामरान ने बताया,
वह साबरमती हॉस्टल के बाहर चाय पी रहे थे. अचानक से शोर सुनाई दिया और कुछ लोग मुंह बांधे और हाथ में रॉड, डंडा लिए उनकी तरफ आए. वह कुछ समझ पाते तब तक उनके सिर पर एक रॉड लगा और खून बहने लगा. उनके दोस्तों ने उन्हें हॉस्पिटल पंहुचाया. कामरान किसी छात्र संगठन से नहीं जुड़े हैं. वह अब हॉस्टल वापस आ चुके हैं.
वहीं JNUSU प्रेसिडेंट आइशी का कहना है,
ABVP मेंबर्स के खिलाफ हम लोग एक संयुक्त तौर पर एक FIR दर्ज करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं. जिन्होंने स्टूडेंट्स के ऊपर हमला किया था, उनमें से कई लोगों को मैं पहचान सकती हूं. क्योंकि कुछ लोगों के चेहरे से नकाब हट गए थे. मैं और बहुत से स्टूडेंट्स घायल हुए थे. उनकी MLCs आ गई हैं, जिससे चोट की गंभीरता दिखाई दे रही है.
घायलों में एक महिला प्रोफेसर भी हैं. प्रो. सुचारिता सेन स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज़ में रिजनल डेवलपमेंट की प्रोफेसर हैं. प्रो. सुचारिता को सर में गंभीर चोट आई है. दिल्ली  पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है.

ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे शाश्वत ने की है.


वीडियो देखें:

Advertisement

Advertisement

()