The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Lionheart 2: First poster released on twitter

'नापाक' अब थर थर कांपेगा, इंडिया के पास है नया योद्धा

दिल थाम लो. लॉयन हार्ट-2 का फर्स्ट लुक आ गया है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
19 नवंबर 2016 (Updated: 19 नवंबर 2016, 11:05 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
नापाकिस्तान का डरना लाजिमी है. लॉयनहार्ट 2 आ रही है. "हिंद का नापाक को जवाब" के नाम से. पोस्टर भी आ चुका है. नापाकिस्तान आतंकवादी राष्ट्र है. उसकी सेनाओं के साथ मिलकर आतंकी अपना काम करते हैं. डेमोक्रेसी इस देश की टिक्का बोटी जैसी है. जिसे आर्मी कभी भी खा सकती है. इंडिया बॉर्डर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर देता है. लेकिन नापाकिस्तान अभी औकात में नहीं आता. फिर होती है नई तैयारी. स्पेशल इंटेलिजेंस एजेंसी आकार लेती है इंडिया में. और नापाकिस्तान को औकात में लाने की जिम्मेदारी लेती है. बिना न्यूक्लियर वॉर को हवा दिए. शेर ए हिंद इस टीम को लीड करता है. आगे क्या होता है. जानने के लिए फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा. जाहिर है एक्शन और एडवेंचर इतना ज्यादा होगा कि देखने वालों का खून जम जाए. डायरेक्टर बाप बेटे की जोड़ी है. गुरमीत राम रहीम और बेटी हनीप्रीत. बाकी हीरो से लेकर ड्रेस डिजाइनर, एक्शन आर्टिस्ट, लिरिसिस्ट और सिंगर जैसी तमाम भूमिकाओं में रहेंगे स्वयं बाबा राम रहीम इंसान. वैसे प्रतिभा के हिसाब से इंसान कहना बेवकूफी है. एक साथ ये जितना कर जाते हैं, इंसान के बस की बात नहीं. फिल्म की सबसे खास बात. इसमें पीएम मोदी का रोल करने वाले की बोली बानी से लेकर सारा स्टाइल डिट्टो मोदी जैसा है. तो कमर पेटी बांध लो. पहले फर्स्ट लुक देख लो. HKNPKJ
ये भी पढ़ें: एमएसजी लायन हार्ट का रिव्यू क्या पढ़ोगे, असल बात तो ये हैट्विटर वालों को नहीं है जेल का डर, उड़ा रहे हैं राम रहीम का मजाकगुरमीत राम रहीम सिंह इंसान ने बताया नारियल में पानी कौन भरता है

Advertisement

Advertisement

()