The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Lionel Messis afghan fan wears plastic jersey and get the chance to meet his idol

मेसी के छोटू अफगानी फैन को मिली ऑटोग्राफ वाली जर्सी

कुछ दिन पहले मुर्तजा की फोटोज वायरल हुईं थीं, जिसमें वो प्लास्टिक की जर्सी पहने था.

Advertisement
pic
1 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 25 फ़रवरी 2016, 05:24 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो यूनिसेफ के फेसबुक पेज से
Quick AI Highlights
Click here to view more
मुर्तजा को मेसी वाली टी-शर्ट मिल गई है. मेसी ने खुद भेजी है. यूनिसेफ के सौजन्य से. मेसी यूनिसेफ के गुडविल एम्बेसडर भी तो हैं. 12783782_1242375035791711_1275486870473964926_o मुर्तजा ने कहा मैं मेसी को प्यार करता हूं . और मेसी ने टी-शर्ट पर लिखा है वो मुझको प्यार करते हैं. 12783782_1242375005791714_9173259149234144432_o
12771666_1242374972458384_7270012466961457033_o
  12783667_1242374915791723_1484822264833547446_o कौन है मुर्तजा ये मेसी का छोटू सा फैन है. अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी में कोई जगह है, जगहोरी. वहां एक गांव में रहता है, मुर्तजा अहमदी नाम है. उसने मेसी वाली टी-शर्ट पहनने की जिद की. अब पापा के पास इतने पैसे नहीं थे कि टी-शर्ट दिला सकें. मना कर दिया. तो रोने लगा. फिर भईया काम आया. 15 साल के बड़े भाई हुमायूं ने प्लास्टिक की पन्नी से जर्सी बना दी. मेसी लिख दिया. 10 नंबर भी लिख दिया. 1143_1499792193660976_6422161558406381697_n
12647119_1499792170327645_7090674628826787953_n
12647445_1499785526994976_3957365648671608420_n
12645061_1499785470328315_2895832747575950346_n
फिर फोटो खींच ली, फेसबुक पर डाल दी. फोटो वायरल हो गई. अब मेसी ने जर्सी भी भिजवा दी है. https://youtu.be/cVrHOPF6Ri0  

Advertisement

Advertisement

()