लियोनल मेसी को दिल से माफ क्यों नहीं कर पाएंगे बार्सिलोना फैंस?
मेसी ने कांड ही ऐसा कर दिया.
Advertisement

Spanish Super Cup Final में Red Card मिलने के बाद वापस जाते Lionel Messi और दूसरी तस्वीर में जीत का जश्न मनाते Athletic Bilbao Players (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
FC Barcelona. बोले तो फुटबॉल क्लब बार्सिलोना. यूरोप के सबसे बड़े फुटबॉल क्लबों में से एक. इसी के लिए खेलते हैं लियोनल मेसी. मेसी माने फुटबॉल इतिहास के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक. जैक्स कैलिस, इयन बॉथम, गैरी सोबर्स वाला जलवा है इनका. मल्लब वही, ऑलराउंड खेलाड़ी हैं मेसी जी.
मेसी मैदान पर अपने खेल के साथ शांत स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं. लेकिन बीती रात हुए स्पैनिश सुपर कप के फाइनल में अलग ही मेसी देखने को मिले. चार टीमों के इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच ही इसका फाइनल होता है. इस फाइनल में लियोनल मेसी की बार्सिलोना के सामने एथलेटिक बिल्बाओ नाम की टीम थी. मैच की शुरुआत ठीकठाक हुई. फॉरवर्ड एंटोइन ग्रीज़मन ने 40वें मिनट में ही बार्सिलोना को आगे कर दिया. ग्रीज़मन ने 77वें मिनट में फिर से एक गोल किया.
# किलसे Messi को Red Card
लेकिन एथलेटिक के लिए ऑस्कर डे मार्कोस और एसीर वियालिबरे ने 42वें और 90वें मिनट में गोल कर मामला बराबर कर दिया. इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में घुसा जहां स्ट्राइकर इनाकी विलियम्स ने 90+3 मिनट में गोल कर एथलेटिक को 3-2 से आगे कर दिया. मैच जारी रहा. एकदम आखिरी के पलों में मेसी ने एक पास देकर अपनी दाहिनी ओर आगे बढ़ना चाहा, लेकिन तभी वियालिबरे उनके रास्ते में आ गए. दोनों प्लेयर आपस में भिड़े और इतने में मेसी ने वियालिबरे के सर पर थप्पड़ मार दिया.
पहली नज़र में तो रेफर गिल मान्ज़ानो ने इसे देखा ही नहीं. लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) में घटना दिख गई और मान्ज़ानो ने मेसी को सीधे रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया. यह मेसी के बार्सिलोना करियर का पहला रेड कार्ड था. मेसी बार्सिलोना के लिए सभी कंपटिशन मिलाकर 753 मैच खेल चुके हैं.
अब इस घटना के बाद मेसी को कम से कम चार मैचों का बैन झेलना होगा. इस बात पर अंतिम फैसला स्पैनिश फुटबॉल असोसिएशन करेगी. अगर मेसी पर चार मैचों का बैन लगा तो वह कोर्नेया के खिलाफ होने वाले कोपा डेल रे और एल्चे, एथलेटिक क्लब और रियल बेटिस के खिलाफ होने वाले स्पैनिश लीग के मैचों से बाहर रहेंगे.
एक बात जानने लायक है कि क्लब करियर में भले ही यह मेसी का पहला रेड कार्ड हो. लेकिन इंटरनेशनल करियर में उन्हें दो रेड कार्ड मिल चुके हैं. अर्जेंटीना के लिए अपने डेब्यू मैच में ही मेसी को रेड कार्ड मिला था. इस मैच में मेसी कुछ ही सेकेंड मैदान पर रह पाए थे.
इसके बाद साल 2019 के कोपा अमेरिका के थर्ड-प्लेस प्ले ऑफ मैच में भी उन्हें रेड कार्ड मिला था. चिली के खिलाफ हुए इस मैच के हाफटाइम से पहले मेसी मिडफील्डर गैरी मेडेल से भिड़ गए थे. जिसके बाद रेफरी ने दोनों प्लेयर्स को रेड कार्ड दिखा दिया था.Another view of the Red card for Messi and Medel, OMG
Medel is mad ♂️ Please retweet and follow our main account @goalstv3 #ARGXCHI #Argentina #Chile pic.twitter.com/4F1VSmFsvC pic.twitter.com/rn6pHLw4Pa — BlueIce (@mcold4_m) July 6, 2019

