लाइफ ऑफ पाई फिलिम देखे हो? उसमें जो बाघ पाई के साथ बैठ के समंदर पार कर रहा होताहै. अपनी जान बचाने के लिए. सांस एकदम अटकी रहती है न. जितनी बार बाघ पैंतरा बदलताहै उतनी बार कलेजा सन्न रह जाता है. कि अब खाइस अब खाइस. वो फिल्म का था इसलिए नहींखाया. कुछ दिन पहले दिल्ली चिड़ियाघर में एक बाघ ने अपने पिंजरे में घुसे आदमी कोमार दिया था. वीडियो वायरल हुआ था उसका.शेर बाघ ऐसे होते ही हैं कि देखते ही पेट खराब हो जाए. लेकिन इस बार एक शेर बुराफंसा. गुजरात के अमरेली जिले में. बस्ती से दो किलोमीटर दूर था ये जब कुछ लोगों नेदेख लिया. पास के जंगल से निकल कर आया था. फिर क्या, कनफुस्की हुई और बात फैल गई.सब आदमी शेर देखने दौड़ पड़े.Source: ANIशेर की उम्र कोई 6-8 साल है. वो देखने लगा कि इत्ती बड़ी भीड़ बढ़ी चली आ रही मेरीतरफ. मार ही डालेंगे क्या ये लोग. बगल में जफराबाद समंदर का किनारा था. आव देखा नताव, समंदर में छलांग लगा दी. आधा किलोमिटर तक तैर गया पट्ठा. जबकि शेर ज्यादातैरते नहीं. जब तक इमरजेंसी में न फंस जाएं. उसके लिए तो ये इमरजेंसी ही थी.फिर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लोगों को इन्फॉर्म किया गया. वो आए और बड़ी मेहनतमशक्कत के बाद उसको कंट्रोल किया. बेहोश करके ले गए और जंगल में डाल आए. बस्तीवालों का तमाशा खतम हो गया. नहीं तो कौन गारंटी है कि शेर और इंसानों में लड़ाई नहो जाती. आखिर कब तक बच कर भागता वो.https://youtu.be/ppuqNBVDgAI