The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Limbless man becomes a motivational speaker

न हाथ हैं, न पैर, फिर भी है दुनिया का बेस्ट तैराक

मां ने अपनाने से मना कर दिया था. कोई सोच भी नहीं सकता था ये लड़का एक दिन एक कंपनी का मालिक होगा.

Advertisement
pic
4 मई 2016 (अपडेटेड: 4 मई 2016, 02:52 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अगर आप अपनी लाइफ की प्रॉब्लम्स से परेशान रहते हैं. तो ये वाली खबर बिलकुल आपके लिए है. अगर आपको लगता है कि लाइफ आपके लिए एक्स्ट्रा मुश्किल है तो इनसे मिलिए. निक वूयीसिक. निक एक बहुत फेमस मोटिवेशनल स्पीकर हैं. उनकी अपनी कंपनी है 'एटीट्यूड इज़ ऑल्टीट्यूड'. तीन कंपनियों के मालिक हैं और पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोविंग है. लेकिन जब वो 10 साल के थे, उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी. निक जब पैदा हुए थे, उनके दोनों हाथ और दोनों पैर नहीं थे. डॉक्टरों के पास भी इनकी इस कंडीशन का कोई जवाब नही था. उनकी मम्मी ने ऐसे बच्चे को अपना मानने से ही इनकार कर दिया. पर धीरे धीरे घर वालों ने उन्हें अपना लिया. बचपन में सब लोग उनका बहुत मज़ाक उड़ाते थे. निक बहुत परेशान और डिप्रेस हो गए. कॉलेज में भी सब उनको बहुत परेशान करते थे. बहुत चिढ़ाते थे. कई बार दूसरे बच्चे उनको मारते भी थे. लेकिन निक ने हिम्मत नहीं हारी. हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिशें जारी रखीं. वो 17 साल के थे. स्कूल के एक सफाई कर्मचारी ने उनसे कहा कि वो बहुत फेमस स्पीकर बनेंगे. निक कहते हैं:
'I have no arms and legs that weigh me down' (मेरे हाथ पैर नहीं हैं, इसलिए ऐसा कुछ भी नहीं है जो मुझे नीचे बांध कर रख सके )

निक अब दुनिया भर में घूमते हैं. बहुत ही बेहतरीन तैराक हैं. पैराग्लाइडिंग करते हैं.  कई सारे अवॉर्ड जीत चुके हैं. एक बहुत प्यारी सी शॉर्ट फिल्म है, 'द बटरफ्लाई सर्कस'.  निक ने उसमे एक्टिंग भी की है.

https://www.youtube.com/watch?v=p98KAEif3bI इनकी अपनी वेबसाइट है lifewithoutlimbs.org. उनके बहुत सारे वीडियोस भी यूट्यूब पे हैं. जब भी इन्स्पिरेशन की कमी लगे. निक वूयीसिक के बारे में एक बार ज़रूर पढ़ लें.

Advertisement

Advertisement

()