सबसे बड़े LGBT न्यूज पोर्टल के कर्मचारियों ने फाउंडर्स पर ही लगाए यौन दुर्व्यवहार के आरोप
लंदन स्थित PinkNews LGBT समुदाय के लिए विश्व का सबसे बड़ा न्यूज प्लेटफॉर्म है. PinkNews Founders बेंजामिन कोहेन और उनके पति, COO एंथनी जेम्स यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों से घिर गए हैं. न्यूज पोर्टल पर काम करने वाले कई कर्मचारियों ने उन पर यौन दुर्व्यवहार, टॉक्सिक कल्चर को बढ़ावा देने और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं.
.webp?width=210)
LGBTQ कम्युनिटी से जुड़ी खबरें, उनके मुद्दे दुनिया तक पहुंचाने के लिए बनी न्यूज वेबसाइट ‘PinkNews’ के फाउंडर्स पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. पिंक न्यूज को दुनिया का सबसे बड़ा LGBTQ न्यूज पोर्टल माना जाता है. इसे लंदन से ऑपरेट किया जाता है. इसके फाउंडर बेंजामिन कोहेन, उनके पति और कंपनी के COO एंथनी जेम्स पर कर्मचारियों ने यौन दुर्व्यवहार, धमकाने, उत्पीड़न और मानसिक तनाव को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
BBC में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 'PinkNews' में काम करने वाले 33 वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों से बात की. इन लोगों ने कथित तौर पर 2017 से 2024 के बीच हुई कई घटनाओं के बारे में बताया. इसके अलावा BBC ने कई शिकायतों की प्रतियां और कथित सबूत देखे. इनमें ईमेल, वॉट्सऐप चैट और डॉक्टर के रिकॉर्ड शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये रिकॉर्ड्स PinkNews के दफ्तर में काम करते हुए कर्मचारियों के मानसिक तनाव और असुरक्षा को दर्शाते हैं.
असहमति भी दर्ज कराने में असमर्थBBC से बातचीत में पांच कर्मचारियों ने लंदन के एक पब के बाहर हुई घटना का जिक्र किया. वहां सभी कर्मचारी एक इवेंट के बाद इकट्ठा हुए थे. आरोप है कि उस दौरान उन लोगों ने COO एंथनी जेम्स को एक जूनियर सहकर्मी को 'गलत तरीके से' छूते और चूमते देखा था. कर्मचारियों के मुताबिक वह इतनी नशे में थी कि उसके लिए खड़े रहना भी मुश्किल था, इस कारण वह इसका विरोध नहीं कर सकी.
वहीं एक पूर्व कर्मचारी, जिसे BBC ने गैरी नाम दिया है, ने बताया,
“एंथनी उस सहकर्मी को एक पेड़ के पीछे ले गए और उसे गलत तरीके से छुआ.”
इवेंट के बाद लोगों ने उसे सुरक्षित घर पहुंचाया लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की. एक ने कहा,
"ये CEO के पति हैं. कोई क्या करेगा? नौकरी खोने का डर था."
ये भी पढ़ें - YesMadam ने कर्मचारियों से तनाव के बारे में पूछा, फिर उनकी फिक्र में उन्हें नौकरी से निकाला
इसी तरह कंपनी के पूर्व कर्मचारी डेमियन ने आरोप लगाया कि बेंजामिन कोहेन ने शराब के नशे में उनसे पूछा था कि क्या वे उनके घर आना चाहेंगे क्योंकि उनके ‘पति एंथनी घर पर नहीं हैं’.
कोहेन ने कई अलग-अलग तरीकों से बेंजामिन से यौन संबंध बनने के संकेत दिए. जिसके बाद उन्होंने बेंजामिन से अकेले मिलने से परहेज किया. कई कर्मचारियों ने WhatsApp ग्रुप पर इसी तरह के अुनभव साझा किए और कोहेन को 'क्रीपी' (संशय में डालने या भयभीत करने वाला) और 'अनकम्फर्टेबल' (असहज करने वाला) बताया.
‘ड्रीम कंपनी’ में पहुंचकर सपना टूटाएक और पूर्व कर्मचारी स्टीफन काइरियाकू ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. स्टीफन के लिए ‘PinkNews’ में काम करना सपने के समान था. लेकिन जल्दी ही उनका ये भ्रम टूट गया. उन्होंने आरोप लगाए कि एक क्रिसमस पार्टी के दौरान बेंजामिन ने कथित तौर पर उनके ‘नितंब पर थप्पड़ मारा’ था. स्टीफन बताते हैं, "मैं सदमे में था. मैंने अपने दोस्तों से पूछा, ‘यह अभी क्या हुआ?’."
इस घटना के बाद वह बेंजामिन के साथ अकेले रहने से बचने लगे.
महिलाओं के साथ 'अभद्र व्यवहार'कई महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बेंजामिन और एंथनी ने 'मजाक के तौर पर' उनसे सरोगेट बनने की बात की, जो उन्हें असहज और अपमानजनक लगा. इसके अलावा कई कर्मचारियों ने बेंजामिन कोहेन पर कर्मचारियों को डांटने और नीचा दिखाने का आरोप लगाया. एक कर्मचारी ने कहा, “वह ऐसे चिल्लाते थे जैसे टनों ईंटें गिरा दी हों.”
कर्मचारियों का कहना है कि PinkNews में शराब पीने का कल्चर हावी था. वहां ‘प्रोसेको फ्राइडे’ (जहां कर्मचारियों को मुफ्त वाइन और कुरकुरे दिए जाते) और शराबी पार्टियां आम थीं. कर्मचारी देर रात तक शराब पीते. इसके बाद इसे कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने प्रयास के तौर पर कार्यालय में पेश किया जाता था.
BBC ने बताया कि बेंजामिन कोहेन और एंथनी जेम्स ने इन आरोपों को खारिज किया है और फिलहाल कोई बयान देने से इनकार किया है.
वीडियो: बशर अल-असद की सत्ता जाने के बाद अब सीरिया में इजराइल क्या करने वाला है?

