The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • letter says it’s a trailer, Iranian hand suspected in blast outside Israel embassy in Delhi

इजरायली दूतावास के पास धमाका: अब तक की जांच में क्या पता चला है?

घटना स्थल से मिले लेटर में क्या लिखा है?

Advertisement
pic
30 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2021, 07:10 AM IST)
Img The Lallantop
ब्लास्ट वाली जगह पर जांच के लिए पहुंचे अधिकारी. फोटो- PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more
29 जनवरी शाम 5 बजे दिल्ली के विजय चौक पर प्रधानमंत्री बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम में शामिल थे. इसी वक्त यहां से करीब 2 किलोमीटर दूर एक धमाका हुआ. इजरायल दूतावास के पास हुआ. धमाके के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, NIA, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और इंटेलीजेंस यूनिक मौके पर पहुंचे. अब तक की जांच में कुछ फैक्ट सामने आए हैं- # धमाके की तीव्रता कम थी. # धमाके में कोई जख्मी नहीं हुआ. # धमाके से केवल तीन कारों के शीशे टूटे हैं. # धमाका IED के जरिए किया गया. # IED यानी Improvised Explosive Device. # इसमें केमिकल का इस्तेमाल होता है और रिमोट की मदद से ब्लास्ट किया जा सकता है. अभी तक की जांच में क्या कुछ मिला है? इस धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामला दर्ज किया है. NSG के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने धमाके वाली जगह से सैपल लिए हैं और जांच के लिए NBDC यानी राष्ट्रीय बम डेटा सेंटर भेजा है. इस जांच से धमाके के बारे में और गहराई से पता चल सकेगा. स्पेशल सेल को शक है कि बम में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया है. इस केन बम में बॉल बेयरिंग के इस्तेमाल का भी अंदेशा है. https://twitter.com/ANI/status/1355378029397065729 क्या चिट्ठी देने के लिए किया गया था धमाका? मौके से एक चिट्ठी मिली है. इस चिट्ठी में 2020 में हुई ईरान के जनरल की हत्या का जिक्र किया गया है. ये चिट्ठी भारत में इजराइल के राजदूत के नाम है. चिट्ठी में धमाके को ट्रेलर बताया गया है और बदला लेने की बात कही गई है. घटना के बाद इजरायली दूतावास ने एक बयान भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि घटना दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों की 29वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई. इजरायली दूतावास ने कहा कि वे भारतीय एजेंसियों के साथ हैं और धमाके के मकसद को जानने की कोशिश कर रहे हैं. https://twitter.com/ANI/status/1355354248863596548 इजरायली दूतावास के पास धमाके से पहले की गई थी रेकी? इजरायली दूतावास के पास जिस जगह धमाका हुआ है वो जगह जिंदल हाउस के ठीक सामने है. इस जगह पर CCTV काम नहीं कर रहा है. आस-पास के कुछ और CCTV भी खराब हैं. इससे जांच एजेंसियों को शक है कि घटना को अंजाम देने वालों ने इस जगह की रेकी की थी और सभी जानकारियां जुटाने के बाद ब्लास्ट को अंजाम दिया था. हालांकि कुछ CCTV काम कर रहे हैं, जिनके आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. इजरायल के राजदूत ने घटना के बाद क्या कहा? इजरायली दूतावास के पास धमाके के बाद राजदूत डॉक्टर रॉन मलका ने कहा कि दूतावास में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने इसे आतंकी हमला करार दिया और कहा कि इजरायल, भारत सरकार के साथ मिलकर ये जानने का प्रयास कर रहा है कि इस हमले में कौन लोग शामिल थे. इजरायल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री गाबी अश्केनजी को भी इस घटना के अपडेट दिए जा रहे हैं. उन्होंने सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है. क्या इजरायली एजेंसी मोसाद भी करेगी जांच? इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस घटना को आतंकी घटना करार दिया है. इजरायली जांच एजेंसी मोसाद भी जांच पर नजर रखे हुए है. ऐसा माना जा रहा है कि जांच में सहयोग के लिए एक टीम भारत आ सकती है. मोसाद की टीम घटनास्थल पर जाएगी या नहीं, जांच में उसका क्या दखल होगा, ये बातें फिलहाल साफ नहीं हैं. इसके अलावा घटना के ईरानी कनेक्शन की जांच की जा रही है. पिछले एक महीने में दिल्ली पहुंचे सभी ईरानियों के बारे में पता किया जा रहा है. एक कैब जिसने धमाके वाली जगह पर दो यात्रियों को उतारा था, उसे ट्रेस कर लिया गया है और पैसेंजरों के बारे में पता किया जा रहा है. हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बंगाल दौरे को टाल दिया है. साथ ही दिल्ली के अलावा दूसरे शहरों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Advertisement

Advertisement

()