The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Letter confiscated from alleged naxal's house has details regarding attack on Modi's road show and their other plans

लेफ्ट समर्थकों से मिले ख़त में मोदी को मारने के अलावा भी कई खतरनाक बातें लिखी हैं

उनके एजेंडे में नरेंद्र मोदी के रोड शो पर हमले की तैयारी भी थी.

Advertisement
pic
8 जून 2018 (अपडेटेड: 8 जून 2018, 02:35 PM IST)
Img The Lallantop
इस चिट्ठी में मोदी को मारने की साजिश के अलावा और भी चीजों का जिक्र है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

1 जनवरी, 2018 को महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव में दलित और हिन्दूवादी संगठनों के बीच हुई हिंसा के मामले में पुणे पुलिस ने पांच गिरफ्तारियां की हैं. 6 जून को गिरफ्तार इन लोगों पर नक्सलियों से संबंध का आरोप है.

पकड़े गए लोगों के नाम हैं- रोना विल्सन, सुधीर ढावले, सुरेंद्र गडलिंग, शोमा सेन और महेश राउत. इन्हें अलग-अलग जगहों दिल्ली, मुंबई, पुणे और नागपुर से गिरफ्तार किया गया. दिल्ली में रोमा विल्सन के घर से पुलिस ने एक चिट्ठी बरामद की है, जिसे नक्सल साथियों के साथ बातचीत बताया गया है.


इस चिट्ठी में कई विवादित बातें सामने आई हैं. मुख्य बातें ये हैं:

# चिट्ठी के शुरुआती हिस्से में नक्सलियों के शहरी मोर्चे पर अलग हो रहे दो रास्तों पर चिंता जताई गई है. बिजॉय दा नाम के किसी आदमी की मौत के बारे में बात की गई है.

# एक प्रशांत नाम के आदमी का ज़िक्र है. कहा गया कि वो अभिमानी हो गया है और उसके चलते पार्टी को नुकसान हो रहा है.

# जेल में बंद प्रोफेसर जीएन साईबाबा का ज़िक्र भी इस चिट्ठी में है. लिखा है कि साईबाबा को छुड़ाने के लिए हरसंभव कानूनी कोशिश जारी है.

# साथ ही कुछ लोगों के नाम की भी चर्चा है. एक मीटिंग का भी ज़िक्र है, जिसकी डीटेल्स मिलने की बात कही है. डीटेल्स के बारे में कहा है कि M-4 और 4,00,000 राउंड्स के लिए हर साल आठ करोड़ रुपये की ज़रूरत होगी.

# चिट्ठी के मुताबिक़ हिन्दू फासिज्म को हराना पार्टी का कोर एजेंडा रहा है. पार्टी के बहुत से नेताओं ने इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा है. इसके लिए समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लाने की कोशिश जारी है.


PM मोदी के एक रोड शो की तस्वीर. PM मोदी के एक रोड शो की तस्वीर.

# ये भी लिखा है कि मोदी का हिंदू फासिज्म भारतीय आदिवासियों की जिंदगी में दखल दे रहा है. बिहार और बंगाल की हार के अलावा उन्होंने 15 राज्यों में सरकार बनाई है. अगर ऐसा ही चलता रहा, तो पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी.

# किसन और कुछ दूसरे कॉमरेडों ने मोदीराज को खत्म करने के लिए कुछ मजबूत कदम उठाने की चर्चा की है. ये सभी राजीव गांधी जैसी किसी दूसरी घटना के बारे में सोच रहे हैं. बहुत हद तक आत्मघाती. असफल हो सकते हैं, लेकिन इस प्रस्ताव पर चर्चा की बात की गई है

# चिट्ठी में ये भी कहा गया है कि मोदी के रोड शो को निशाना बनाना एक अच्छा तरीका हो सकता है.


M-4 रायफल.
M-4 रायफल.

इस चिट्ठी में जिस M-4 की चर्चा हो रही है, वो एक असॉल्ट रायफल है. इसके साथ 4 लाख राउंड गोलियों की भी बात हुई है. इसका क्या इस्तेमाल होगा, इसका कोई जिक्र नहीं है. फिलहाल पुणे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



ये भी पढ़ें-

योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव पर घूस का आरोप लगाने वाले के साथ क्या हुआ?

RSS हेडक्वॉर्टर के अपने भाषण में क्या-क्या बोले प्रणब मुखर्जी और मोहन भागवत

भीमा कोरेगांव की असली कहानी, जो न दलित चिंतकों ने बताई, न मराठों ने

कौन हैं संभाजी भिड़े, जिनका ऑर्डर PM मोदी भी मानते हैं

वीडियो-आरएसएस के मंच से प्रणब मुखर्जी ने जो कहा उसके मायने यहां समझिए

Advertisement

Advertisement

()