एक औरत, जो कथित तौर पर लेस्बियन है, ने अपनी 'लव इंटरेस्ट' पर चाकू से हमला करदिया. कहा जा रहा है प्रिया (बदला हुआ नाम) कई दिनों से अपनी पड़ोसन नीता (बदला हुआनाम) को पटाने में लगी हुई थी. पर नीता लगातार मना कर रही थी. ये बात प्रिय झेलनहीं सकी. और नीता को मारने की कोशिश की. घटना 26 फरवरी को हुई, जब नीता नजफगढ़स्थित बाजार से अपनी मां के साथ रिक्शे में अपने घर जा रही थी. पुलिस से मुताबिकप्रिया उसका पीछा कर रही थी. फिर प्रिया नीता के पास गई, और दो मिनट बात करने केलिए कहा. नीता मान गई. पर कुछ ही समय में बातचीत लड़ाई में बदल गई. जब नीता की मांने लड़ाई रुकवाने की कोशिश की, तो प्रिया ने उसे धमकी दी. फिर उसने नीता पर हमलाकिया, और भाग गई. नीता की गर्दन पर चोट आ गई. उसकी मां ने तुरंत उसे पास के एकप्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. नीता अब खतरे से बाहर है. इधर प्रिया को शनिवारको उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रिया ने पुलिस को बताया कि वो नीता सेदोस्ती करना चाहती थी. पर नीता मान ही नहीं रही थी. वो उसे लगातार इगनोर करती रहती.इसीलिए प्रिया ने पूरा कांड प्लान किया. साल भर पहले प्रिया का अपने पति से तलाक होगया था. जिसके बाद वो अपना ससुराल छोड़ चली आई थी. जांच से पता चला है कि प्रिया औरनीता लगभग 8 साल से एक दूसरे को जानती थीं. लेकिन प्रिया की शादी हो जाने के बादनीता ने उससे बातचात बंद कर दी थी. शादी के बाद भी प्रिया नीता से लगातार कॉन्टैक्टकरने की कोशिश करती रहती थी.