ये है सच्चा देशभक्त लक्की मुर्गा
भाईसाब अपनी जान पर खेल कर 6 तेंदुए पकड़वाए हैं इस मुर्गे ने. और कहां तक इसकी जांबाजी के किस्से कहें.
Advertisement

Symbolic image
Quick AI Highlights
Click here to view more
देशभक्त ही नहीं जांबाज बहादुर भी. अपनी जान पर खेल कर एक दो नहीं पूरे 6 तेंदुए पकड़वाए हैं इस मुर्गे ने.
गुजरात के नवसारी में एक गांव है नादरखा. वहां जनवरी से मई तक 6 तेंदुए पकड़े गए हैं. गांवों में तेंदुओं का आतंक है. लेकिन उनको एक हीरो पर भरोसा होने लगा है. जो है एक मुर्गा. पांचवें तेंदुए को पकड़ने में इसने अपना एक पंख गंवा दिया. लेकिन जान बच गई. गांव वाले इसे लक्की तेंदुआ कहने लगे हैं. क्योंकि उसके कुछ ही वक्त बाद इसने छठें को भी दबोचवा दिया.
दरअसल वन विभाग की टीम तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में चारा रखती है. वो चारा होता है मुर्गा. वह मुर्गा अक्सर शिकार बन जाता है तेंदुए का. लेकिन ये मुर्गा तो लक्की है. ये उल्टा उनको शिकार बना लेता है. बोलो है कि नहीं देशभक्त मुर्गा.

