The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Leela Hotel cheat impersonated as UAE royalty arrested from Bengaluru

होटल लीला पैलेस वालों को 23 लाख का चूना लगाने वाला पकड़ा गया, पूरी कहानी दिमाग हिला देगी

होटल पहुंचकर बोला- महामहिम शेख़ फलाह बिन ज़ायेद अल नाहयान के दफ़्तर में काम करता हूं.

Advertisement
pic
22 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 22 जनवरी 2023, 04:36 PM IST)
leela-hotel-cheat
तस्वीर में लीला होटल और आरोपी (फोटो - सोशल मीडिया/ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली में होटल लीला पैलेस (Leela Palace Hotel) को चूना लगाने वाला शख्स को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस शख्स ने होटल वालों से 23 लाख की चपत लगा दी, ये कह कर कि वो सउदी अरब के शाही परिवार का सदस्य है.

आजतक के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक़, दिल्ली के सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में 14 जनवरी को एक FIR दायर हुई. लीला पैलेस होटल के जनरल मैनेजर अनुपम गुप्ता ने शिकायत की थी कि महमेद शरीफ़ नाम का एक शख्स ने उन्हें ठग लिया है. 1 अगस्त 2022 को वो आया था और 20 नवंबर को गया. होटल की क़ीमती चीज़ें चुरा लीं और अपना बिल चुकाए बिना ही निकल लिया. होटल को कुल 23 लाख 46 हजार 413 रुपयों का नुक़सान हुआ है.

कैसे ठगा?

आरोपी महमेद शरीफ़ ने फ़र्ज़ी बिज़नेस कार्ड के साथ होटल में चेक-इन किया और ख़ुद को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार का एक ज़रूरी अधिकारी बताया. कहा कि वो महामहिम शेख़ फलाह बिन ज़ायेद अल नाहयान के दफ़्तर में काम करते हैं. 1 अगस्त, 2022 को आने के साथ ही UAE का एक निवासी कार्ड भी दिखाया. लगभग 3.5 महीने रहने के बाद, निकलते समय उसने 20 लाख रुपयों का एक चेक दे दिया, जिस पर आगे की तारीख़ थी. चेक भुनाने गए, तो पता चला खाते में पैसे ही नहीं थे. उसका कमरा चेक किया तो मालूम हुआ कि आरोपी ने होटल से क़ीमती सामान चुरा लिया है.

फ़रार आरोपी की तलाश शुरू हुई. सर्वलैंस के आधार पर आरोपी महमेद शरीफ़ को आख़िरकार 19 जनवरी को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ से गिरफ़्तार कर लिया गया है. आरोपी के बारे में जानकारी अभी नहीं है. शुरूआती जांच में ये पता चला है कि वो 41 साल का है और दक्षिण कन्नड़ का ही रहने वाला है. साउथ-वेस्ट के DCP ने बताया है कि वो कुछ महीनों के लिए अबू धाबी और दुबई में रहा है, लेकिन शाही परिवार से उसका कोई ताल्लुक़ नहीं. वो दूसरे शहरों के कुछ होटलों में भी रुका है और मुमकिन है कि वहां भी ठगी की हो. इसलिए पुलिस बाक़ी होटलों से भी संपर्क कर रही है.

आरोपी को अदालत के सामने पेश कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

वीडियो: फर्जी एस्ट्रोनॉट ने महिला को दिया शादी का झांसा, फिर ठग लिए 25 लाख

Advertisement

Advertisement

()