The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Laxmi Agarwal lawyer Aparna Bhat sued Chhapaak Makers for not been given any credit in the film

लक्ष्मी अग्रवाल की वकील ने 'छपाक' की रिलीज रोकने की मांग क्यों की?

दीपिका की फिल्म पर कोर्ट का फैसला भी आ गया है.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2020, 10:03 AM IST)
Img The Lallantop
'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनाई गई है, जिसमें दीपिका पादुकोण के किरदार का नाम 'मालती' है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

छपाक. 10 जनवरी को रिलीज़ हो रही है. इस वक्त चर्चा में है. वजह? दीपिका 7 जनवरी को JNU गई थीं. कैम्पस में 5 जनवरी को हुई हिंसा में घायल हुए स्टूडेंट्स को अपना समर्थन देने. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग छपाक का बायकॉट करने की अपील कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग इस मामले में फिल्म और दीपिका के सपोर्ट में भी आए हैं. लेकिन अब छपाक को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है. फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बनी है. अग्रवाल की वकील अपर्णा भट ने फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग कर दी है.

भट ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका लगाई है. उनका कहना है कि उन्होंने लंबे वक्त तक लक्ष्मी का केस लड़ा, फिल्म की स्क्रिप्ट में भी मदद की, लेकिन फिल्म में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया है. मामले में अपडेट ये है कि पटियाला हाउस कोर्ट ने छपाक के प्रोड्यूसर्स को निर्देश दिया है कि अपर्णा का नाम क्रेडिट में डाला जाना चाहिए.


 9b1ab6c0 2dff 11ea 96cb 8d9426408fe0
फिल्म 'छपाक' के टाइटल सॉन्ग के रिलीज के दौरान दीपिका के साथ लक्ष्मी.

क्या था मामला

अपर्णा भट के मुताबिक, उन्हें मेकर्स ने क्रेडिट देने का भरोसा दिलाया था. लेकिन क्रेडिट लिस्ट में उनका नाम नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपर्णा को 7 जनवरी को ही इस बात का पता चला. जब उन्होंने मेकर्स से बात की, तो उन्हें जवाब मिला कि फिल्म की रिलीज के बाद इसपर बात होगी. इस मामले में अपर्णा ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल करवाई.

अपर्णा ने इस मसले पर फेसबुक पर दो पोस्ट भी लिखे हैं. उन्होंने लिखा-


मैं अपने उन सभी दोस्तों का शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे योगदान का समर्थन किया और टीम 'छपाक' को चैलेंज किया, जो शुक्रिया तक कहने में असफल रहे हैं. मैं बॉलीवुड के पावरफुल प्रोड्यूसर्स की बराबरी नहीं कर सकती. लेकिन चुप होकर बैठना अन्याय को बढ़ावा देगा. मैंने इसे अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया है. अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें.

मैं उनमें से नहीं हूं, जो अपने काम को लेकर अटेंशन की मांग करें. 'छपाक' देखने के बाद कुछ चीजों को लेकर काफी दुखी हूं. मैं अपनी पहचान और ईमानदारी को बनाए रखने के लिए लीगल एक्शन लेने को मजबूर हूं. पटियाला हाउसकोर्ट में क्रिमिनल ट्रायल में मैंने लक्ष्मी को रिप्रजेंट किया है. कल वहीं मुझे कोई और रिप्रजेंट करेगा. जीवन की विडंबना.

1

2

फिल्म को मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. मेघना के अलावा फॉक्स स्टार स्टूडियोज, गोविंद सिंह संधू और दीपिका पादुकोण भी बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से जुड़े हैं. प्रोड्यूसर के रूप में 'छपाक' दीपिका की पहली फिल्म है. वो रणवीर सिंह की 83 भी प्रोड्यूस कर रही हैं.



Video : जेएनयू पर आलिया भट्ट ने जो कहा, वो बॉलीवुड के किसी और एक्टर ने नहीं कहा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()