कन्हैया की पेशी में 'परशुराम' बने BJP विधायक ओपी शर्मा
जेएनयू छात्रसंघ के प्रेसिडेंट पर देशद्रोह का केस है दर्ज. शर्मा जी गुस्साकर कोर्टरूम के बाहर स्टूडेंट्स से ही भिड़ गए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
देश किसी काम का हो या न हो. नारे लगाने के लिए देश बढ़िया काम आता है. एक वो थे, जिन्होंने देश विरोधी नारे लगाए JNU में. एक वो वकील हैं, जिन्होंने सोमवार को कन्हैया कुमार की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान 'भारत माता की जय' नारे लगाए गए. वकील इत्ते में ही नहीं रुके. पत्रकारों को कहा, 'ज्यादा वकील न बनो. और बाहर निकलो. सारे पत्रकार बाहर भगा दिए गए.' फोन छीने सो अलग. और हां, कोर्ट ने कन्हैया कुमार की पुलिस रिमांड 17 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है.
खबर है कि जेएनयू स्टूडेंट्स की पिटाई भी हुई है. दिल्ली में बीजेपी के सिर्फ 3 विधायक हैं. इनमें से एक हुए ओपी शर्मा. ये साहेब खुलेआम कोर्ट के बाहर स्टूडेंट्स को पेलते हुए नजर आए. बोले- जो पाकिस्तान विरोधी नारे लगा रहे थे. हमने उसे पकड़ा. मारा नहीं. लेकिन ये वीडियो तो कुछ और कह रहा है.
https://twitter.com/ANI_news/status/699177884297011200
बीजेपी विधायक ने जिसकी ठुकाई की, बताते हैं वो सीपीआई से है. जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को हड़ताल की अपील की है. छात्रसंघ वालों ने सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है.
https://twitter.com/ANI_news/status/699180912894816256

