मोदी का सूट खरीदने वाला करेगा 200 करोड़ दान
पिछली बार 4.31 करोड़ खर्चे थे, मोदी के सूट के पीछे इस बार 200 करोड़ खर्च करेंगे, पर वजह कुछ और है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
वो भाई साहब याद हैं जिनने मोदी का नामधारी सूट खरीदा था? 4.31 करोड़ में. लावजी भाई बादशाह जो सूरत में रहते हैं. जौहरी वाला बिजनेस करते हैं. बिल्डर भी हैं. उनके खुद के प्लेन उड़ते हैं.
वो फिर ख़बरों में हैं. मोदी एंगल नहीं है इस बार. छापा भी नहीं पड़ा फिर से. दरअसल उनने मंगलवार को वृंदावन में एक ऐलान किया. ऐलान ये कि 200 करोड़ दान करेंगे. देश भर से 10 हजार लड़कियों को 2-2 लाख रुपये डोनेट करेंगे. 13 मार्च को सूरत में ये प्रोग्राम लॉन्च होगा. देश भर से चुनी गई 10 हजार लड़कियों के मम्मी-पापा को 2-2 लाख दिए जाएंगे. ये पैसा उनको पालने और ब्याहने के लिए इस्तेमाल होगा. लावजी भाई वात्सल्य ग्राम चैरेटेबल ट्रस्ट के एक प्रोग्राम में आए थे. वहीं ये ऐलान किया है.

