The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • latest news from T-20 cricket world cup warm up matches start on 8th march

वर्ल्ड कप अपडेट - मलिंगा कप्तानी से हटे

वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच आज से शुरू हो रहे हैं. इस बीच कई बदलाव हुए हैं. कहीं कोई आ रहा है तो कोई जा रहा है. सारी खबरें इधर लें.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
8 मार्च 2016 (अपडेटेड: 8 मार्च 2016, 07:17 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
टी-20 वर्ल्ड कप आज से शुरू हो रहा है. वार्म-अप मैच 14 तारीख तक चलेंगे. पहला मैच इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड खेला जायेगा.
3 अप्रैल तक चलने वाले टी-20 के सबसे बड़े कम्पटीशन में कुल 16 टीमें खेलेंगी. हर टीम में कुछ न कुछ चल रहा है. कोई अभी अभी दौरे से आ रहा है तो कोई हचक के प्रैक्टिस किये पड़ा है. पाकिस्तान की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एक टीम इंडिया आई हुई है. उनका मामला अभी भी डामाडोल ही है. धर्मशाला में मैच होगा या नहीं, कुछ पक्का नहीं.
जायजा लेते हैं कि आखिर चल क्या रहा है.


मलिंगा कप्तानी से हटे

Image embed

Malinga

अपनी घुटने की चोट से परेशान मलिंगा ने कप्तानी से हटने का फ़ैसला किया है. वो टीम में बने रहेंगे. एशिया कप में मलिंगा ने अपनी इंजरी से वापसी की थी. मैच खेलते वक़्त भी वो खासा थके-थके से दिखते ज़रूर थे. उन्होनें टीम मैनेजमेंट को एक लेटर लिख कर अपनी सिचुएशन के बारे में बताया और कहा कि उनके पूरे वर्ल्ड कप में खेलने पर अभी भी पक्की मुहर नहीं लगी है. इस लिए उन्होनें कप्तानी से हटना ठीक समझा. ऐसे में एंजेलो मैथ्यूज़ को श्री लंका का नया कैप्टन बनाया गया है.


पाकिस्तान में खुर्रम मंज़ूर की जगह अहमद शहज़ाद

Image embed

Ahmed Shahzad

पाकिस्तानी सेलेक्टर हारुन रशीद ने कहा है कि टीम में मंज़ूर को शामिल करना एक ऐसा दांव था जो एशिया कप में ही भारी पड़ गया. इस वजह से उनको हटा कर अहमद शाहज़ाद को बुला लिया गया है. सोमवार को पाकिस्तानी सेलेक्टर्स की मीटिंग में टॉप ऑर्डर की बैटिंग परफॉरमेंस सबसे बड़ा सर-दर्द थी. एशिया कप में मुहम्मद हफीज़, मंज़ूर और शर्जील खान ने चार मैचों में कुल मिलाकर 94 रन ही बनाये थे. इस वजह से टीम में शाहज़ाद को लाना ही पड़ा. शाहज़ाद के पास टी-20 मैचों में खेलने का अच्छा एक्सपीरियंस है.
सहजाद ने पीएसएल में 143.56 के स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाये थे.


फ़िरोज़ शाह कोटला को मिली क्लियरेंस

Image embed

Feroz Shah Kotla

साउथ डेल्ही म्यूनिसिपल कमीशन की ओर से मिले सर्टिफिकेट के बाद अब डी.डी.सी.ए. का फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम में वर्ल्ड कप के मैच करवाने का रास्ता साफ़ हो चुका है. कोटला पर कुल चार मैच खेले जायेंगे. इन चार मैंचों में एक सेमी-फाइनल भी है.

Advertisement

Advertisement

()