सलमान खान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' अब तक आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड नहींतोड़ पाई. जबकि फिल्म को रिलीज हुई पांच वीक हो गए. 'टाइगर ज़िंदा है' 22 दिसंबरको रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने अब तक 333.58 करोड़ कमा लिए हैं. जबकि 'दंगल' 387.38करोड़ ने कमाए थे. हालांकि 'टाइगर ज़िंदा है' पहले ही दिन 34 करोड़ की कमाई के साथफिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था. पहले सात दिनों में ही इंडियनबॉक्स-ऑफिस पर इसका कलेक्शन 206 करोड़ रुपए पहुंच गया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने85.51 करोड़, तीसरे सप्ताह में 27.31 करोड़ और चौथे वीक 10.89 करोड़ की कमाई की.जबकि पांचवें वीक फिल्म ने कुल 3.83 करोड़ कमाए. जिस स्पीड से फिल्म का कलेक्शनगिरता जा रहा है, उससे आमिर का रिकॉर्ड टूटना संभव नहीं लग रहा है.सलमान ने इस फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभाया है.इसी के साथ 'टाइगर जिंदा है' ने आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' की घरेलू टिकट खिड़की पर282 करोड़ रुपए की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सलमान की नज़र उनकी ही फिल्म'सुल्तान' (300 करोड़ रुपए) और 'बजरंगी भाईजान' (320 करोड़ रुपए) की कमाई पर लगीथी. सलमान ने 'सुल्तान' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 'टाइगर जिंदा है' 300 करोड़रुपए का आंकड़ा पार करने वाली सलमान की तीसरी फिल्म है.'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' के एक दृश्य में सलमान खान.अभी इंडिया में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं :#1. बाहुबली 2 : 510.98 करोड़ रुपए#2. दंगल : 387.38 करोड़ रुपए#3. पीके : 340.80 करोड़ रुपए#4. बजरंगी भाईजान : 320.34 करोड़#5. सुल्तान : 300.45 करोड़ रुपए--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:सलमान भाई की पिछली 10 फिल्मों ने कितनी कमाई की थी, जान लो‘टाइगर जिंदा है’ ने कमाई के मामले में ‘बजरंगी भाईजान’ को पीछे कर दियाटाइगर ज़िन्दा रहेगा क्यूंकि इस टाइगर को फांसना फिलहाल तो किसी के बस की बात नहींसलमान के डायलॉग्स, ग़ालिब के शेर – मज्जानि लाईफ!--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: