मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच हुआ. मुंबई ने धोनी की टीम कापछाड़ भी दिया. 37 रन से जीत मिली और इस जीत में तीन विकेट लसिथ मलिंगा के थे.मलिंगा ने इस मैच में शेन वॉटसन, केदार जाधव और रवींद्र जडेजा के विकेट लिए. रात 12बजे मैच खत्म हुआ तो मुंबई से सीधे फ्लाइट श्रीलंका की ले ली. रात 1.40 बजे कीफ्लाइट थी और सुबह 4 बजे वो श्रीलंका के कैंडी में पहुंचे जहां उन्हें एकप्रोविंशियल वनडे टूर्नामेंट खेलना था. कैंडी पहुंचने के कुछ ही घंटों में मलिंगाफिर मैदान पर उतरे. और विकेटों की झड़ी लगा दी. मलिंगा ने गॉल टीम के लिए 49 रनदेकर 7 विकेट ले लिए. गॉल ने 50 ओवरों में 255 रन बनाए थे और जवाब में जब कैंडी कीटीम बैटिंग करने उतरी तो मलिंगा की गेंदबाजी के आगे ध्वस्त दिखी. मलिंगा के 7विकेटों के चलते टीम 99 पर ही ऑल आउट हो गई. नतीजा ये कि मलिंगा की टीम 156 रनों सेजीत गई. ये वीडियो देखिए-"I played a match last night for Mumbai and got into flight at 1.40 am landedSri Lanka at 4.30 in the morning and made it Kandy by 7 am. We need to show anexample to the youngsters" Lasith Malinga - https://t.co/7TmBor9VJD— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) April 4, 2019 अब आप सोच रहे होंगे कि मलिंगामुंबई इंडियन्स की टीम को छोड़कर श्रीलंका ये घरेलू टूर्नामेंट खेलने गए क्यों. वोइसलिए क्योंकि इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन से श्रीलंका की वर्ल्ड कप टीम तय होगी.यहां मलिंगा अपनी फॉर्म और प्रदर्शन दिखाकर वर्ल्ड कप टीम में अपनी दावेदारी पेश कररहे हैं. इस वक्त श्रीलंका का एक कप्तान की भी जरूरत है और मलिंगा इसी को अपनालक्ष्य बना रहे हैं. मलिंगा की इस परफॉर्मेंस से श्रीलंका के नेशनल सलेक्टर अशंथाजी मेल प्रवाभित दिखे. बोले- "मलिंगा की गेंदबाजी मजेदार है. ये इस खिलाड़ी कीमेहनत और लग्न का नतीजा है. वो सीधे मुंबई से यहां सुबह 4 बजे पहुंचे, फिर मैच में10 ओवरों में 7 विकेट भी ले लिए. ये इस खिलाड़ी की कमिटमेंट को भी दिखाता है." लसिथ मलिंगा इस टूर्नामेंट के चलते आईपीएल के अगले कुछ मैच मिस करेंगे. येटूर्नामेंट 11 अप्रैल तक चलेगा और मलिंगा का उम्मीद है कि वो 2019 वर्ल्ड कप के लिएश्रीलंका की टीम का हिस्सा होंगे.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-