चूंकि 25 अप्रैल तक सभी टीमों को अपनी वर्ल्ड कप टीम की घोषणा करनी है, श्रीलंका भीअपनी टीम जुगाड़ने में लगी है. श्रीलंका क्रिकेट के लिए ये सबसे खराब दौर हैक्योंकि टीम एक हो ही नहीं पा रही है. जल्द ही श्रीलंका अपनी 15 सदस्यीय टीम काऐलान करेगी मगर उससे पहले उन्होंने एक ऐलान जरूर किया है. और वो है कप्तान के नामका ऐलान. मगर लसिथ मलिंगा को कप्तान नहीं बनाया है. उनकी जगह उस खिलाड़ी को वनडेटीम की कप्तानी दी है जिसने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल चार साल पहले 2015 के वर्ल्डकप में खेला था. टेस्ट में कप्तानी कर रहे दिमथ करुणारत्ने को श्रीलंका की वर्ल्डकप टीम का कप्तान बनाया गया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चीफ सलेक्टर असंथा डीमेल ने कहा कि टीम को उस कप्तान की जरूरत थी जो सबको साथ रख सके. बीते कुछ वक्त मेंटीम में कई पर्सनैलिटी क्लैश हुए हैं और खिलाड़ी अनुशासनात्मक दायरों को भी पारकरते दिखे हैं. ऐसे में कप्तान की भूमिका अहम है." मगर यहां बोर्ड ये भूल गया कि येवही करुणारत्ने हैं जिन्हें अभी 10 दिन पहले श्रीलंका में शराब के नशे में गाड़ीचलाते हुए गिरफ्तार किया गया था. इन्होंने एक ऑटो को टक्कर मार दी थी जिसमें बैठेदो लोग घायल हुए थे और जब करुणारत्ने को गिरफ्तार किया गया तो पुलिस ने पाया कि वोशराब के नशे में कार चला रहे थे. बोर्ड ने उन पर करीब 5 लाख रुपए का जुर्माना भीलगाया था.The National Selectors today appointed Dimuth Karunaratne as the ODI Captain ofthe Sri Lankan team. He will lead the team during the #CWC19 READ:https://t.co/cdIoJM8skb pic.twitter.com/kke20qHsQu— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) April 17, 2019 करुणारत्ने की गिरफ्तारी के बादये बात चलने लगी थी कि वर्ल्ड कप में वनडे टीम की कप्तानी मलिंगा को मिलेगी. यहांआईपीएल में मलिंगा अच्छी गेंदबाजी करवा रहे हैं. 4 मैच खेले हैं औऱ 7 विकेट लिएहैं. फिर वो बीच में श्रीलंका में डोमेस्टिक टूर्नामेंट भी खेलने गए और अच्छापरफॉर्म करके आए. जाते ही 7 विकेट ले लिए थे. मगर ये सब मलिंगा को कप्तानी नहींदिला सके. मगर जब बात मलिंगा पर आई तो सलेक्टर ने कहा कि वो कप्तान के तौर पर ठीकहैं मगर वो टीम के सीनियर खिलाड़ियों को साथ लेकर नहीं चल पाते हैं." अब जब मलिंगासे कप्तानी ले ली गई है तो बोर्ड के पास करुणारत्ने के अलावा कोई ऑप्शन भी नहींबचता है क्योंकि एंजेलो मैथ्यू पहले ही कप्तानी से इसलिए हाथ खींच चुके हैं क्योंकिउनकी कोच चंडीका हथूरुसिंघे से नहीं बनती है. मलिंगा की कप्तानी में टीम साउथअफ्रीका में वनडे सीरीज 0-5 और टी20 सीरीज 0-2 से हार गई थी. खैर, करुणारत्ने कीटेस्ट कप्तानी में टीम फरवरी में ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज करके आई है. वही एक जीतइनके फेवर में काम कर गई. मगर दिक्कत ये है इस ओपनिंग बल्लेबाज ने अपना पिछला वनडे2015 के वर्ल्ड कप में खेला था. यानी पिछले चार साल में एक भी वनडे इंटरनेशनल नहींखेला है. करियर में 17 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15.83 के औसत से 190 रनबनाए हैं. अब मलिंगा के हाथ से कप्तानी ले ली गई तो सोशल मीडिया पर उनकी रिटायरमेंटकी खबरें भी चलने लगी हैं. मगर मलिंगा ने इन सब बातों का खारिज किया है.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-