हिंदी जर्नलिज्म में मुझ जैसे नवसिखिए बालकों को जिन दो शब्दों में सबसे ज्यादाकंफ्यूजन होती है, वो है कार्रवाई और कार्यवाही. ये कंफ्यूजन बस हमी तक सीमित रहगई. आतंकी कार्रवाई और कार्यवाही का फर्क जानते हैं. इतना जानते हैं कि कश्मीर मेंहमला करने के लिए 'कार्रवाई' शब्द को कोड की तरह यूज कर रहे हैं. क्योंकि येसूत्रों का दौर है. इसलिए पाकिस्तानी आतंकवाद से जुड़ी जितनी खबरें आई हैं. हम सबयहां परोस रहे हैं.बहारों फूल बरसाओ, सूत्र आए हैं- पार्ट 1सूत्रों के मुताबिक, जितने भी उस पार के आतंकी हैं वो सब पाकिस्तानी रेंजर्स कीवर्दी में टहिल रहे हैं. कश्मीर घाटी में करीब 250 से ज्यादा आतंकी छिपे हुए हैं.इनमें से आधे आतंकी पाकिस्तान से हैं. 107 के करीब आतंकी कश्मीर घाटी के बताए जारहे हैं. ये सारे आतंकी लॉन्च पैड्स पर घूमते नजर आ रहे हैं. आतंकी लश्कर-ए-तैयबाके हैं. इनको लश्कर कमांडर साजिद जट नोमी इंस्ट्रक्शन दे रहा है. ये नोमी वही है,जिसे हाफिज सईद का बेहद नजदीकी माना जाता है.बहारों फूल बरसाओ, सूत्र आए हैं- पार्ट 2सूत्रों के मुताबिक, इन सभी कमांडर्स को अबू दुजाना लीड कर रहा है. 3 आतंकी ग्रुपबनाए हैं. लेकिन असल लीडर है एक लेडी लश्कर कमांडर फातिमा. ये फातिमा पाकिस्तान कीतरफ से निर्देश ले रही है. ताकि हमले कब और कहां करने हैं, इसकी प्लानिंग सेट की जासके.बहारों फूल बरसाओ, सूत्र आए हैं- पार्ट 3फातिमा वाले ग्रुप के अलावा दो और ग्रुप्स हैं. दूसरे ग्रुप को अबू उसामा, जहांगीरलीड कर रहा है. तीसरे ग्रुप को हम्माद नामक आतंकी लीड कर रहा है. एक बात बता दें किइन तीनों ग्रुप्स को अबू दुजाना लीड कर रहा है. खुफिया एजेंसियों ने अबू दुजाना काइंटरसेप्ट पकड़ा है. इसकी मानें तो ये आतंकी सुरक्षाबलों से क्लाशनिकोव हथियारछिनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. क्लाशनिकोव AK सीरीज के हथियार होते हैं. यहां AKका मतलब अरविंद केजरीवाल नहीं, AK 47 वाला AK है.बहारों फूल बरसाओ, सूत्र आए हैं- पार्ट 4ये आतंकी इंटरनेशनल बॉर्डर से नहीं, आतंकी लॉन्च पैड से घुसपैठ की फिराक में हैं.खबर ये भी है कि आतंकी कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों पर अटैक करसकते हैं. अब जब सब इतना सूत्र-सूत्र हो गया है तो एक सूत्र वाली खबर और सुनो.आतंकी संसद पर हमला कर सकते हैं. ऐसी खबरें आ रही हैं. चलिए अब वो लाइन लिखते हैं,जो हर इस तरह की खबर में आखिर में लिखनी चाहिए. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी करदिए हैं. पूरे देश में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें...सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जो मोदी न बोले, वो RSS ने बता दिया2011 में भी हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक, 3 पाकिस्तानी फौजियों के सिर काट लाई थीआर्मी