The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • lashkar e taiba terrorist former commander akram khan killed in pakistan

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के पूर्व कमांडर की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

पाकिस्तान के बाजौर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर रहे अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी है. अकरम 2018 से 2020 के बीच लश्कर-ए-तैयबा में लोगों को भर्ती कराया करता था.

Advertisement
pic
10 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2023, 09:44 AM IST)
Lashkar-e-Taiba terrorist Akram Khan alias Akram Ghazi killed in Bajaur, Pakistan on 9th November.
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की 9 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई. (फोटो क्रेडिट - X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लश्कर-ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या (LeT terrorist Akram Khan Killed) कर दी गई है. पाकिस्तान में कुछ अज्ञात लोगों ने अकरम पर गोली चलाई. वो 2018 से 2020 के बीच लश्कर-ए-तैयबा में लोगों को भर्ती कराया करता था.

इंडिया टुडे से जुड़े जितेंद्र बहादुर की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के बाजौर जिले में कुछ अज्ञात हमलावलों ने गोली मारकर अकरम की हत्या कर दी. ये घटना 9 नवंबर को हुई. अकरम लश्कर-ए-तैयबा का जाना माना चेहरा था. वो पाकिस्तान में भारत विरोधी भाषण दिया करता था. कहा जाता है कि वो लंबे समय से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था.

पाकिस्तान में हुई पहली हत्या नहीं

यह पहला बार नहीं है, जब पाकिस्तान में किसी आतंकवादी की हस तरह हत्या हुई हो. इससे पहले मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, एजाज अहमद अहंगर, बशीर अहमद पीर जैसे तमाम आतंकवादियों की भी अज्ञात हमलावरों ने हत्या की है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के एयरफ़ोर्स बेस में घुसे 9 आतंकियों को मारा गया

अक्टूबर 2023 में भारत के एक और मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहिद लतीफ की भी पाकिस्तान में हत्या कर दी गई थी. यहां के सियालकोट में कुछ अज्ञात हमलावरों ने लतीफ को गोली मार दी थी. लतीफ 2016 में पठान कोट एयर फोर्स स्टेशन पर हुए हमले का मास्टर माइंड था. वह स्टेशन पर हमला करने वाले चार आतंकियों को पाकिस्तान से बैठकर निर्देश दे रहा था.

इसी साल 6 मई को खालिस्तानी कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की भी पाकिस्तान में हत्या हुई. लाहौर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने पंजवड़ पर गोली चलाई थी. वो लंबे समय से लाहौर में ही रहकर काम कर रहा था. पंजवड़ पाकिस्तान में युवाओं के लिए हथियारों की ट्रेनिंग की व्यवस्था करता था. इससे पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर(PoK) के रावलकोट इलाके में एक आतंकवादी मोहम्मद रियाद की हत्या कर दी गई थी. एक अज्ञात हमलावर ने उसके शरीर पर चार गोलियां चलाई थीं.

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान में मारी गया आतंकी शाहिद लतीफ

वीडियो: दुनियादारी: एक आतंकवादी को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने की प्रक्रिया क्या है?

Advertisement

Advertisement

()