सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ी दो खास खबरें आई हैं. एक जानकारी मिली है सेना केसूत्रों से. दूसरा दावा है RSS मुखपत्र का. RSS ने अपने मुखपत्र 'ऑर्गनाइजर' मेंदावा किया है कि 28 सितंबर को भारतीय सेना ने 5 आतंकी लॉन्चपैड के साथ हीपाकिस्तानी सेना की दो चौकियां भी उड़ाई थीं. उधर, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सेना नेPoK में रेडियो पर हुई पाकिस्तानी अफसरों की बातचीत रिकॉर्ड की थी. इससे पता चला हैकि भारतीय सेना के हमले से सबसे ज्यादा नुकसान लश्कर-ए-तैयबा को हुआ.पाकिस्तानी सेना की दो चौकियां भी उड़ाई गईं?RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में एक बड़ा दावा किया गया है. ऑर्गनाइजर केमुताबिक, भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान आतंकियों के पांच लॉन्च पैड हीनहीं, दो सैनिक चौकियों को भी तबाह किया है. अखबार के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना कीये दोनों पोस्ट आतंकियों के लॉन्च पैड के साथ बनी हुई थीं. और इसलिए सेना कोलॉन्च पैड उड़ाते हुए इन्हें भी तबाह करना पड़ा. इस अटैक को उड़ी की 19वीं डिवीजन,कुपवाड़ा की 28वीं डिवीजन और रजौरी सेक्टर की 25वीं डिवीजन ने अंजाम दिया था.कमेटी ऑन सिक्योरिटी को प्लान के बारे में सबकुछ पता था'ऑर्गनाइजर' के नए अंक के मुताबिक, 28 सितंबर को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी को इससर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सेना ने बता दिया था. हमलावरों को सजा देना औरपाकिस्तान को संदेश देना इंडियन आर्मी के इस कदम का मकसद था.यूं दिया पाकिस्तानी आर्मी को गच्चासेना की कुपवाड़ा डिवीजन ने पाकिस्तानी आर्मी को गुमराह करने का जिम्मा उठाया.पाकिस्तानी आर्मी का ध्यान भारतीय सेना की गतिविधियों की ओर न जाए, इसलिए जहां कामलगने वाला था उससे अलग दूसरी पोस्ट पर गोलियां और मोर्टार दागने शुरू कर दिए. जिसकेचलते भारतीय सैनिक आराम से LoC पार कर PoK में घुस गए. इसके बाद भारतीय कमांडोज नेहमला बोल दिया. भारतीय सेना ने आतंकियों के लॉन्च पैड के साथ पाक सेना की दोचौकियों को भी तबाह कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों के लॉन्च पैड पर जितने भीआतंकी मौजूद थे सभी को भारतीय सेना ने ढेर कर दिया. हालांकि आर्मी ने ऑफिशियलखुलासा नहीं किया था. DGMO लेफ्टिनेंट रणवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में ये नहींबताया था कि कितने आतंकी मारे गए हैं.सेना के सूत्रों का दावा, लश्कर के 20 आतंकी मारेसेना के सूत्रों का दावा है कि सर्जिकल स्ट्राइक से सबसे ज्यादा नुकसानलश्कर-ए-तैयबा को हुआ. इस बैन ग्रुप के करीब 20 आतंकी मारे गए हैं. इंडियन आर्मी नेहमले के बाद पाकिस्तान में चल रही आपाधापी की बहुत सारी जानकारी जुटाई है. जिसमेंपाकिस्तानी अधिकारियों की रेडियो पर हुई बातचीत भी शामिल है. सेना ने पाकिस्तान केबहुत से ग्रुप्स की रेडियो पर चल रही बातचीत को ट्रेस किया है. इससे ये भी पता चलाहै कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दुदनियाल एरिया वाले आतंकी शिविर मेंलश्कर ए तैयबा के आतंकी थे.700 मीटर अंदर घुसकर पाकिस्तानी आतंकियों और सैनिकों को माराखबर ये भी है कि सेना की डिवीजनों से ली गई पांच टीमों को कैल जिले और दुदनियाल केआतंकी संगठनों के ठिकानों को नष्ट करने का काम सौंपा गया था. 28 की रात को इंडियनआर्मी के जवान उस पार पहुंचे और LoC से करीब 700 मीटर की दूरी पर 4 आतंकी ठिकानोंको उड़ा दिया. एक पाकिस्तानी चौकी इन ठिकानों को सिक्योरिटी भी देती थी. वैसेआतंकियों को इस बात का बिल्कुल अंदेशा नहीं था कि इंडियन आर्मी ऐसा कोई कदम उठासकती है. इसके बजाए वो खुद कश्मीर और जम्मू के कुछ हिस्सों पर हमले की प्लानिंग मेंजुटे हुए थे.आतंकी पाकिस्तानी चौकियों की ओर भागेजब इंडियन आर्मी ने आतंकी कैंप उड़ाने शुरू किए तो आतंकी पाकिस्तानी आर्मी की चौकीकी ओर भागने लगे. आर्मी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर मेंसफल हमले के बाद एक इफेक्टिव रेडियो लगाकर सारी बातों की खबर रख रही है. इसकीबातचीत के हिसाब से पाकिस्तानी सेना के रेडियो तंत्र के पकड़े गए संदेशों से संकेतमिला है कि चार आतंकी ठिकानों पर लगभग एक ही समय तड़ के किए गए हमलों के लश्कर केकम से कम 10 आतंकी मारे गए.नीलम घाटी में ट्रक से ले जाकर दफनाए गए आतंकीसवेरा होने तक सारी लाशें ट्रकों में लादकर ले जाइ जा चुकी थीं. आतंकियों कोपाकिस्तान की नीलम घाटी में दफनाया गया. पुंछ के सामने बलनोई एरिया के आतंकीठिकानों पर भी आर्मी ने हमला किया. पाकिस्तान की इस ट्रेस रेडियो की दूसरी बातचीतमें 9 आतंकियों के मरने की खबर है. सूत्रों ने बताया कि इस सेक्टर में इंडियन आर्मीके हमलों में पाकिस्तान की 8 उत्तरी लाइट इंफ्रेंट्री के दो जवान भी मारे गए हैं.जिनके मारे जाने की बात पाकिस्तान ने मान भी ली है. पाकिस्तान अभी भी ऑफिशियलीआतंकियों के मारे जाने की बात से इंकार करता है. रेडियो पर ट्रेस बातचीत से ये पताचला है कि पाकिस्तानी सेना के डायरेक्टर जनरल के दफ्तर के ड्यूटी अफसर को इस सारीघटना के बारे में इंफार्म किया गया था.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -लीजिए पढ़िए, आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक का एक-एक मिनट का खुलासा हो गया हैभारत ने घुसकर मारा, तो पाकिस्तान में क्यों मन रहा है जश्न!2011 में भी हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक, 3 पाकिस्तानी फौजियों के सिर काट लाई थीआर्मीपाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक