The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Lashkar commander Abu Ismail was the forth millitant commander shot dead by Indian army

कमांडर बनने से पहले अब सौ बार सोचेंगे आतंकी

इंडियन आर्मी चुन-चुन कर आतंकी कमांडरों को निपटा रही है.

Advertisement
pic
15 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 16 सितंबर 2017, 03:16 PM IST)
Img The Lallantop
सेना पिछले एक साल में 58 आतंकी खत्म कर चुकी है, जिसमें 4 कमांडर थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
सेना ने आतंकियों के खिलाफ अपनी स्ट्रेटजी बदल दी है. मेन टारगेट पर अब आतंकी गुटों के सरगना हैं. सेना एक-एक करके सबको निपटाने में लगी है. शुरुआत 2016 में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी से हुई थी. उसकी जगह दूसरा कमांडर आया सबजार भट्ट. सेना ने उसे खत्म करने में भी देर नहीं की. इसी तरह लश्कर के दो कमांडरों को सेना बैक टू बैक निपटा चुकी है. पहले अबू दुजाना और अब ताजा शिकार बना है उसकी जगह लेने वाला अबू इस्माइल. सेना के इस ऑपरेशन से इन आतंकी संगठनों की चूलें हिल गई हैं. बड़ी बात नहीं कि कुछ दिन में आतंकी कमांडर बनने से डरने लगें. सेना इस साल करीब 58 आतंकियों को ठिकाने लगा चुकी है. कमांडरों के खात्मे के इस ऑपरेशन पर एक नजर-

अबू इस्माइल का फोन ही बना उसका काल

अबू दुजाना के खात्मे के बाद अबू इस्माइल लश्कर ए तैयबा का कमांडर बना था. अबू दुजाना के खात्मे से बौखलाए लश्कर ने 10 जुलाई 2017 को अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर हमला कर दिया था. इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी. अबू इस्माइल ही इसका मास्टरमाइंड था. वो 15 अन्य आतंकी वारदातों में भी शामिल रहा था. पिछले दिनों जो बैंकों में लूटपाट के मामले सामने आए थे, उसमें भी इसी का हाथ था.
14 सितंबर को अबु इस्माइल को सेना ने किया ढेर.
14 सितंबर को अबू इस्माइल को सेना ने किया ढेर.

अबू इस्माइल का पता लगाने में सेना की मदद की जम्मू कश्मीर पुलिस ने. पुलिस की टेक्निकल सेल काफी दिनों से इस्माइल का फोन ट्रैक कर रही थी. 14 सितंबर को उसने सेना को इनपुट दिया और सेना ने उसे नौगाम में ढूंढ निकाला और 72 हूरों के पास ट्रांसफर कर दिया. उसे और उसके एक साथी आतंकी अबू कासिम को खत्म करने में सेना को 30 मिनट भी नहीं लगे. सेना के लिए ये एक बड़ी कामयाबी है.

अबू दुजाना जिस घर में था, सेना ने उसे ही उड़ा दिया था

अबू इस्माइल से पहले लश्कर ए तैयबा का कमांडर अबू दुजाना ही था. 2015 में अबू कासिम के खात्मे के बाद वो कमांडर बना था. सेना के हाथ से वो 5 बार बचके निकल चुका था. मई में तो एक बार लोगों ने सेना पर पथराव कर दिया था तो दुजाना भाग निकला था. पर 1 अगस्त, 2017 को सेना ने सही इंटेलिजेंस इनपुट मिलने पर उसके खात्मे के लिए फूलप्रूफ प्लानिंग की. एक बार फिर ये ना भाग निकले, इसके लिए सेना ने पुलवामा के जिस मकान में वो छुपा था, उसे ही उड़ा दिया था. इस तरह उसकी कहानी भी खत्म हो गई थी.
अबु इस्माइल से पहले अबु दुजाना थी लश्कर कमांडर.
अबू इस्माइल से पहले अबू दुजाना था लश्कर कमांडर.

पुलिस का कहना था कि 26 साल का दुजाना एक नंबर का अय्याश था. उस पर 15 लाख रुपये का इनाम भी था. वो नए आतंकियों की भर्ती करने के लिए भी जाना जाता था, इसलिए भी उसका खात्मा सेना के लिए महत्वपूर्ण था. पंपोर के सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले के पीछे यही मास्टरमाइंड था.

दिल टूटने के बाद आतंकी बना था सबजार भट्ट

बुरहान वानी के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर बने सबजार भट्ट ने अप्रैल 2013 में बंदूक पकड़ी थी. कहते हैं प्यार में धोखा खाने के बाद वो आतंकी बन गया था. दो साल में ही वो हिजबुल के टॉप आतंकियों में गिना जाने लगा था. मार्च 2017 में एक बार वो सेना के चंगुल से बच निकला था. तब त्राल में स्थानीय लोगों ने सेना पर पथराव कर दिया था.
बुरहान वानी का करीबी था सबजार भट्ट.
बुरहान वानी का करीबी था सबजार भट्ट.

27 मई, 2017 को सेना ने उसकी कहानी खत्म कर दी. सेना को खबर मिली थी कि वो पुलवामा के त्राल इलाके में छुपा है. सेना ने ऑपरेशन चलाया और उसके साथ ही उसके साथी फैजान को भी ढेर कर दिया. सबजार पर 10 लाख रुपये का इनाम था. उसने कश्मीर में कई सरपंचों की हत्या की थी. उसके मारे जाने के बाद से हिजबुल मुजाहिद्दीन की स्थिति डामाडोल है.

आतंकियों के पोस्टर बॉय बुरहान वानी के खात्मे से हुई थी शुरुआत

7 जून 2016 को एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हुआ था. उसमें दिखा था एक 22 साल का आतंकी जो धमका रहा था कि जिसने भी कश्मीर में भारतीय कानून की बात की उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा. उसमें वो सेना को सबसे बड़ा दुश्मन बता रहा था. सही ही बता रहा था क्योंकि हिजबुल के इस पोस्टर बॉय बुरहान वानी को 9 जुलाई 2016 को सेना ने मार गिराया था.
बुरहान वानी ने 15 साल की उम्र में उठा लिए थे हथियार.
बुरहान वानी ने 15 साल की उम्र में उठा लिए थे हथियार.

वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में काफी हिंसा भड़क गई थी. ये कई महीनों तक चली थी. पाकिस्तान भी इससे हमदर्दी जताने से खुद को नहीं रोक पाया था. पाक के पूर्व प्रधानमंत्री तो यूएन तक में उसको शहीद बताते हुए टेसुए बहाए थे. 15 साल की उम्र में ही बुरहान ने हथियार उठा लिए थे. वो युवाओं को आतंकी बनाने के लिए लुभाने में काम आता था. उस पर भी 10 लाख का इनाम था. सेना ने बुरहान को मारकर हिजबुल की कमर तोड़ दी थी. इसके बाद से ही सेना ने आतंकी संगठनों के कमांडरों को एक-एक कर निपटाना शुरू किया था.
बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में कई दिन हुआ था हिंसक प्रदर्शन.
बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में कई दिन हुआ था हिंसक प्रदर्शन.

अब 72 हूरों के पास जाने की बारी इनकी है

हिजबुल का नया कमांडर है रियाज नायकू.

हिजबुल का नया कमांडर है रियाज नायकू.
रियाज नायकू: सबजार भट्ट की मौत के बाद रियाज नायकू को नया कमांडर बनाया था. इसे टेक सेवी बताया जाता है. ये हिजबुल का सबसे ज्यादा उम्र का जिंदा आतंकी है. अब इसे सेना की कार्रवाइयों का ही नतीजा मानिए कि रियाज सेकुलर चोला ओढ़े मिला. एक वीडियो में उसने कश्मीरी पंडितों को कश्मीर वापस आने के कहा था.

जीनत बन सकता है लश्कर का नया कमांडर.

ज़ीनत बन सकता है लश्कर का नया कमांडर.
ज़ीनत उल इस्लाम : माना जा रहा है कि अबू इस्माइल के बाद लश्कर ए तैयबा की कमान जीनत को ही मिलेगी. 28 साल का ज़ीनत 2015 में लश्कर का हिस्सा बना था. शोपियां में सुरक्षाबलों पर हमले के पीछे इसी का हाथ था. इसे आईईडी बम बनाने का एक्सपर्ट बताया जाता है. अब इसकी भी उल्टी गिनती शुरू ही समझिए.


वीडियो देखेंः

ये भी पढ़ें:

अमरीका ने जिसे ग्लोबल टेररिस्ट बताया, वो भारत में माननीय विधायक होते-होते रह गया था

राजीव गांधी के हत्यारों ने क्यों छुए थे वीपी सिंह के पैर

क्या माओवादियों से सीआरपीएफ ही जूझेगी, सरकार क्यों नहीं ये चीजें बदल रही है

90 के दशक की याद दिलाती है श्रीनगर में हुई चुनावी हिंसा

बारामूला अब से क्रिकेट की इस ऑलराउंडर के लिए जाना जाएगा

Advertisement

Advertisement

()