G20 के नेताओं की बंदरों से रक्षा करेंगे लंगूरों के कटआउट! पता है खो-खो की आवाज कहां से निकलेगी?
दिल्ली के कई इलाकों में लंगूरों की फोटो लगाई गई है. बंदोबस्त तो इनकी आवाज का भी है

दिल्ली (Delhi) में G-20 समिट (G20 Summit) होने वाली है. सब चकाचक लगे इसके लिए जबरदस्त तैयारियां की जा रही हैं. फूल, लाइट, फव्वारे लग रहे हैं. इस बीच कहीं-कहीं पर लंगूरों के कट आउट भी नजर आए. ये देखने में काफी रीयल लगते हैं. इन्हें बंदरों को डराने के लिए लगाया गया है. साथ में कुछ लोग भी तैनात किए गए हैं जो लंगूरों की आवाज निकालेंगे.
मामले पर NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा,
लंगूर के कटआउट लगाने के इस आइडिया पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन सामने आए हैं. एक यूजर ने लिखा,
अन्य ने लिखा,
एक यूजर ने लिखा,
एक ने लिखा,
एक यूजर ने बंदर का एक वीडियो शेयर कर लिखा,
एक यूजर ने मजेदार मीम शेयर किया और लंगूरों का हाल बयां किया.
NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने ये भी बताया कि लंगूर के कट-आउट एक्सपेरिमेंट के तौर पर लगाए गए हैं. ये देखना होगा कि बंदरों पर उनका कितना वास्तविक प्रभाव पड़ता है.
ये भी पढ़ें:- G20 Summit में शामिल हो रहे सउदी अरब की पूरी कहानी ये है
वीडियो: G20 समिट से पहले दिल्ली मेट्रो के साथ कई जगहों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए, पुलिस ने क्या बताया?

.webp?width=60)

