हमारे पड़ोस चीन में सब ठीक नहीं है. एक हादसा हो गया है गुआंगमिंग में. जो शेंजेनशहर से थोड़ी दूर पर बसा है. संडे की सुबह करीब 11.40 पर. पता नहीं चल रहा है किकैसे जमीन सरक गई. बड़ी बड़ी इमारतें धूल में मिल गईं. सैकड़ों टन कीचड़ और मलबासड़कों, गलियों में पसर गया. इस हादसे की वजहें, नुकसान वगैरह का अंदाजा लगाया जारहा है. चीन की सरकार ने जांच भी शुरू कर दी है.साउथ चाइना में ये इलाका है शेंजेन. बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है. यहां से निकलेमजदूर गुआंगमिंग में रहते हैं. शहर के कचरे को ठिकाने लगाने का अड्डा यही है. पूराका पूरा एरिया बिल्डिंग्स के कचरे से अटा पड़ा रहता है.ये हैं मलबे और बचाव कार्य की तस्वीरें100 से ज्यादा ट्रक, जेसीबी मशीने और स्निफर डॉग स्क्वायड 24 घंटे जुटे हैं काम परSource: Reutersसरकार ने पूरी ताकत और मशीनरी लगा दी है खोए लोगों को खोजने मेंSource: APरात में भी बिना रुके थके काम पर लगे हैं लोगSource: AP मिट्टी खिसकी तो आधी जमीन के अंदर आधी बाहर नजर आई ये इमारतेंSource: AP तबाही ऐसी कि हर तरफ बस लाल लाल कीचड़ और गिरी बिल्डिंग्स का मलबा दिख रहाSource: APजांच करने वाली एजेंसी ने शहरों से आने वाले खतरनाक कचरे को इस हादसे की वजह बतायाहै.Source: APये तस्वीरें ड्रोन ने खींची हैंSource: APकरीब 10 लाख स्क्वायर मीटर कचरा फैक्ट्रियों और इमारतों का हर साल इसमें आता है. खतरा तो बढ़ ही रहा था इससे.Source: Reutersआर्थिक महानगरी हॉग कॉंग से थोड़ी ही दूर है ये जगह. इंडस्ट्रीज की वजह से फुलस्पीड में इसका विकास हो रहा था. लेकिन ये हादसा हो गया. अभी कुछ ही वक्त पहलेतियानजिंग में केमिकल ब्लास्ट हुआ था. जिसमें 200 लोग मारे गए थे.Source: Reuters