The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • lalu yadav speech in rjd rajya parishad says he will defeat bjp in 2022

'मस्जिद पर चढ़ भगवा झंडा फहराते हैं ये, BJP को हम हराएंगे', बहुत दिनों के बाद बोले लालू

RJD की बैठक में अचानक से पहुंच गए लालू प्रसाद यादव. कहा- अमित शाह के मन में कुछ काला है.

Advertisement
Lalu Prasad Yadav BJP
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
pic
धीरज मिश्रा
21 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 21 सितंबर 2022, 09:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने RJD की राज्य परिषद की बैठक में बीजेपी पर करारा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार मिलेगी. लालू यादव ने कहा, 

Image embed

उन्होंने आगे कहा, 

Image embed

लालू यादव ने मीडिया पर भी सवाल उठाया और कहा कि अब ये बीजेपी का हो गया है और मोदी के माउथपीस की तरह काम कर रहा है.

Image embed

इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की और कहा कि वो अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि कुमार हर मसले पर उनकी राय लेते हैं. RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति के बारे में भी बात की और कहा कि इसे लेकर हर राजनीतिक दल से मुलाकात की जा रही है. उन्होंने कहा,

Image embed

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक लालू यादव अचानक से राज्य परिषद की बैठक में पहुंच गए थे. वहां पर किसी को सूचना नहीं थी कि वो वहां आ सकते हैं. इसी वजह से लालू यादव के लिए कोई कुर्सी भी रिजर्व नहीं रखी गई थी. हालांकि लंबे समय बाद लालू यादव अपनी पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने अंदाज में खुलकर भाषण दिया.

लालू यादव के साथ कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता शरद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों कि ये जिम्मेदारी है कि समाज में तनाव पैदा न हो. उन्होंने ये भी कहा कि BJP के लोग महंगाई और विशेष राज्य के दर्जे जैसे मुद्दों पर बात नहीं करते हैं.

वीडियो: कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्थान मुख्यमंत्री पर क्या बोले सचिन पायलट? गहलोत व थरूर में किसे चुनेंगे?

Advertisement

Advertisement

()