The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • lalu yadav is model for baba ramdev's new special cream and energy bars

पेश-ए-खिदमत हैं बाबा रामदेव के नए सेल्समैन लालू यादव!

बाबा रामदेव की कंपनी के नए अंबेसडर लालू यादव बोेले- कान चबाने से फायदा हो, तो कान चबाना चाहिए.

Advertisement
pic
4 मई 2016 (अपडेटेड: 4 मई 2016, 10:32 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बाबा रामदेव रॉक्स! क्योंकि जो लालू यादव कभी रामदेव के कर्रे विरोधी थे. अब वही अपने लाल गाल पर रामदेव की गोल्ड क्रीम लगाते नजर आ रहे हैं. सिर्फ क्रीम ही नहीं, लालू यादव ने बाबा रामदेव की कंपनी का एनर्जी ड्रिंक भी पिया. ऑन कैमरा. लालू यादव ने रामदेव के प्रोडक्ट्स की जमकर तारीफ भी की.
लालू यादव ने कहा, 'रामदेव से हमारा कोई झगड़ा नहीं है. हम हम बाबा रामदेव के प्रोडक्टस ही इस्तेमाल करेंगे.' रामदेव की कंपनी का साबुन दिखाते हुए रामदेव बोले, 'दूध से पहले देवता को नहलाया जाता है. दूध मलाई से बाबा रामदेव क्रीम साबुन बनाए हैं. तो स्कीन सबकी ठीक रहेगी. जो उल्टा पुल्टा कॉस्मेटिक लगाके सबका चेहरा खराब हो गया, ये बाबा रामदेव का साबुन ठीक करेगा. हम रामदेव के प्रोडक्ट्स के परमानेंट अंबेसडर हैं.'
लालू यादव ने रामदेव से मुलाकात बुधवार को दिल्ली में उनके घर पर की. लालू ने कहा, 'जैसे रामदेव आगे बढ़ रहे हैं. बड़ी बड़ी दुकानें बंद हो जाएंगी.' लालू यादव ने कभी कहा था कि रामदेव के प्रोडक्टस में हड्डियों का चूरा मिला होता है. लालू ने इस बयान को 'अब' लोगों का षडयंत्र बताया. कहा- अगर कान चबाने से फायदा होता है तो कान चबाना चाहिए. दुश्मन बहुत हैं इसलिए लोग षडयंत्र करने लगे हैं. इससे बचना होगा.'

Advertisement

Advertisement

()