क्रेडिट लेने की ऐसी होड़! राम दुहाई! राम दुहाई!सबको क्रेडिट चहिए हियां. कोई सर्जिकल स्ट्राइक पर क्रेडिट चाह रिया है. कोई कहरिया कि भाईसाहब सलाह तो हमने दी थी सरकार को.गांव में छुट्टन भैया बात-बात पर कहते थे, ये खड़ंजा हमरी छोटकी जिज्जी के बड़कादेवर ही तो करवाइन हैं. बस भाईजी कोऊ से कहियो ना.लालू जी ने भी एक क्रेडिट पर दावा ठोंक दिया है. उन्होंने कहा है कि ये जो RSS कीहाफ पैंट, फुल पैंट में बदल गई है, ये उन्हीं की वजह से हुआ है. लालू ने फेसबुक औरट्विटर पर RSS पर तंज कसते हुए लिखा, 'हमने RSS को फुल पैंट पहनवा ही दिया. राबड़ीदेवी ने सही कहा था कि इन्हें संस्कृति का ज्ञान नहीं. शर्म नहीं आती आरएसएस केबूढ़े-बूढ़े लोग बेशर्म होकर हाफ पैंट में घूमते हैं.'इसके आगे 'अभी तो ये अंगड़ाई है' वाले अंदाज़ में लालू बोले कि अभी तो इनसे हथियारभी डलवाएंगे, सोच भी बदलवाएंगे और जहर नहीं फैलने देंगे. "attachment_38776" align="alignnone" width="678"