लालू प्रसाद यादव और बाबा रामदेव बनेंगे समधी!
शादी बारात की तैयारी हो रही है. खवैये पेट धोए तैयार रहें.
Advertisement

फोटो - thelallantop
भैया पॉलिटिक्स और बिन्नेस की रिश्तेदारी होने जा रही है. बाबा रामदेव और लालू प्रसाद यादव. दोनों समधी बनने जा रहे हैं. अभी बातचीत चुप्पी चुप्पा चल रही है. लेकिन तैयार रहो. बहुत जल्दी पार्टी की खबर ऑफिशियली आ सकती है.
लालू और मुलायम की रिश्तेदारी को यूपी बिहार की रिश्तेदारी कहे थे? अब लालू और बाबा रामदेव की रिश्तेदारी होने वाली है. क्या कहोगे? यूपी-हरियाणा या यूपी-उत्तराखंड का रिलेशन? काहे कि रामदेव पैदा हुए हरियाणा में. रामकृष्ण यादव इनका बचपन का नाम. और बिजनेस हरिद्वार से चलकर पूरे देश में फैला है.
तो छठ पूजा पर राबड़ी देवी की बात याद ही होगी. कहिन थी कि अब त्योहारी काम सपरता नहीं. बहुरिया आ जाए तो फिर मने त्योहार. सोर्सेज के मुताबिक रामदेव अपनी भतीजी की शादी कराना चाहते हैं तेजप्रताप से. लालू के बड़े बेटे. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री. इसकी तैयारी के तहत ही बिहार में लालू के दामाद को अपने प्रॉडक्ट्स का कैरी फॉरवर्ड एजेंट बनाया है. इसके पहले वो वाले वीडियो तो देखे ही होगे न जब रामदेव लालू के चेहरे पर पतंजलि क्रीम पोत कर प्रचार कर रहे थे.
पॉलिटिकल मामले में भी खूब मच मच होगी अगर ये रिश्ता हुआ. काहे कि रामदेव बीजेपी सपोर्टर हैं. लालू नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन जोड़े हैं. मतलब बीजेपी से कट्टी. ये गठबंधन टूटने के हालात पैदा होंगे. फिर लालू अपने बेटे को बिहार का सीएम बनाने की कोशिश करेंगे. जब तक शादी की ऑफिशियली बात नहीं आ जाती तब तक खाना वाना खाए रहो. ये नहीं कि आज से ही पेट धोकर बैठ जाओ.
ये भी पढ़ें: लालू का 'मूतिया' इलाज, 'जख्मों पर पेशाब लगाओ, राहत पाओ' वीडियो: लालू यादव दे रहे हैं गर्मी से बचने के टिप्स
ये भी पढ़ें: लालू का 'मूतिया' इलाज, 'जख्मों पर पेशाब लगाओ, राहत पाओ' वीडियो: लालू यादव दे रहे हैं गर्मी से बचने के टिप्स

.webp?width=60)

