The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Lalit Modi threatens Mukul Rohtagi for saying him fugitive

"चींटी की तरह मसल सकता हूं", ललित ने वकील को सरेआम धमकी दी

"मुझे मिस्टर मोदी कहा करो."

Advertisement
pic
13 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2023, 01:08 PM IST)
Lalit Modi
मुकुल रोहतगी और ललित मोदी. (क्रेडिट- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी ललित मोदी ने देश के बड़े वकील और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी को इंस्टाग्राम पर धमकी दी है. मोदी इस बात से नाराज़ हैं कि रोहतगी ने उनके लिए भगोड़े शब्द का इस्तेमाल किया है. ललित ने कहा कि वकीलों को गपशप और गोष्ठियां करने की आदत होती है. लेकिन उस गौसिप में भगोड़ा कहने से बचें. उन्होंने कहा है कि मुझे मिस्टर मोदी कहकर संबोधित करें.

इंस्टाग्राम पर ललित मोदी ने कहा कि, 

आदरणीय मिस्टर रोहतगी जी, क्योंकि मुझे कभी आपकी जरूरत नहीं पड़ी - मेरे पास आपका नंबर नहीं था. मेरे मन में आपके लिए हमेशा सम्मान है. लेकिन आपके पास केवल तिरस्कार है. मेरा विनम्र अनुरोध है कि अपने जीवन में कभी भी मुझे भगोड़ा कहने से बचें. आप एक छोटे मोटे वकील हो सकते हैं और इस तरह यह पेशा आपको कॉमेडियन वगैरह  बनाता होगा.

देश की किसी भी अदालत ने मुझे ऐसा कहा हो तो मैं कुछ नहीं कहूंगा. जरूरत हुई तो मैं आपसे खुद पूछूंगा. हम कांच के घरों में रहते हैं और कुछ देशों में हम सड़कों पर चलते हैं. कोई भी सुरक्षित नहीं हैं. मैं लगभग एक बस से टकरा ही गया था. तो जीवन छोटा है.

मुझे कभी भी आपके किसी भी एहसान की जरूरत नहीं है. मैं आपको कभी अपनी वकील नहीं बनाऊंगा. उसके लिए मेरे पास सबसे बेहतर हरीश साल्वे हैं. यदि आप मेरी सलाह नहीं लेने का फैसला करते हैं तो - आप नहीं जान सकते कि मैं भगवान का पसंदीदा बच्चा हूं. जैसे मेरी रक्षा करता है. एक युवा वकील के रूप में जो न्यायाधीशों को खरीदता है, मैं आपको लाखों बार खरीद और बेच सकता हूं. अपने मुवक्किल के लिए जितना हो सके लड़ें लेकिन मुझे केवल मिस्टर मोदी कहकर संबोधित करें.

इसे एक बहुत ही रचनात्मक सलाह के रूप में लें. मुझे आपके मजाक करने में कोई समस्या नहीं है. आपको पता होना चाहिए कि आपके कांग्रेसी बॉस पावर में नहीं आ जा सकता हैं. आप मेरे लिए चींटी की तरह हैं. आप खुश किस्मत हैं कि मुझे चींटियां पसंद हैं. इसलिए मैं मसलूंगा नहीं. लेकिन मैं वादा करता हूं कि मैं सभी अदालतों में आपके पीछे जाऊंगा जहां कभी भी यह बात कहेंगे और प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिखाई देगा. मुझे पता है कि आप आंशिक वकील हैं जो अपने ग्राहकों के बारे में गपशप करते हैं. मैं वह भी दिल से नहीं लूंगा. जय हिन्द.

बताया जा रहा है कि मुकुल रोहतगी ने किसी आपसी बातचीत में ललित मोदी को भगोड़ा कहा था. वो बात ललित मोदी तक पहुंची तो उन्होंने नाराज़गी जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी. और अपनी पोस्ट में रोहतगी ने ललित मोदी को धमकी भी दे दी.

भगोड़ा ललित मोदी

वैसे तो मोदी रोहतगी पर भड़क गए लेकिन उन्हें भारत में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. ललित मोदी वही शख्स है जिसने IPL की शुरुआत की थी. उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे. उसके बाद वो 2010 में ब्रिटेन चले गए थे. आजतक की खबर के मुताबिक मोदी फिलहाल लंदन में स्लोएन स्ट्रीट में एक आलीशान बंगले में रहते हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब साढ़े 4 हजार करोड़ बताई जाती है.

मुकुल रोहतगी

मुकुल रोहतगी सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील हैं. वो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में देश के अटॉर्नी जनरल भी रह चुके हैं. सरकार ने उन्हें दोबारा ये पद देने की बात कही थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया. रोहतगी वाजपेयी सरकार में सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं.

ललित मोदी की पोस्ट के बारेे में आजतक के संजय शर्मा से बात करते हुए मुकुल रोहतगी ने कहा कि उन्होंने अब तक वो पोस्ट पढ़ी नहीं है. लेकिन वो इन सबकी परवाह नहीं करते. रोहतगी ने कहा कि कोई कुछ भी बोले इसका कोई फर्क नहीं पड़ता.

वीडियो: मुकुल रोहतगी एक बार फिर होंगे देश के अटॉर्नी जनरल

Advertisement

Advertisement

()