The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Lahore Pakistan, Geo TV reporter Interviews buffaloes for his news report

पाकिस्तान में रिपोर्टर भैंस से भी सच उगलवा सकता है

समझ तो गए ही होगे, नया वीडियो वायरल हुआ है, लीड रोल में पाकिस्तान का एक टीवी वाला रिपोर्टर है.

Advertisement
pic
30 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 30 जुलाई 2016, 09:19 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान के रिपोर्टर्स के नाम से हमारे चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाती है. वायरल होने का पर्याप्त मसाला उन बंदों में होता है. मैं तो कहता हूं इंडिया- पाकिस्तान को कभी अलग नहीं होना चाहिए था. दोनों साथ रहते तो ऐसे हीरे हमारे अपने होते. नया हीरा अमीन नाम का है. अमीन हफ़ीज पाकिस्तान के जियो न्यूज के पत्रकार हैं. लाहौर के फ्लाईओवर की खबर दिखा रहे थे. खबर ये कि फ्लाईओवर को गाय-भैंसे चढ़-चढ़ पार कर रही हैं. जबकि लोग डिवाइडर कूद रहे हैं. पीटीसी करते हुए बंदा इतना भावुक हो पड़ा. और भैंस के मुंह में माइक ठूस कर बाइट लेने लगा. भैंस घों... बोलकर निकल गई और रिपोर्टर उसके मन की बात जनता को बताने लगा. लोग मजे ले-ले वीडियो शेयर कर रहे हैं. पाकिस्तान वाले भी न, गजब हैं. डिवाइडर पार करना नहीं सीखे, भैंसों से बात करना सीख गए. इस वीडियो की सबसे भयंकर बात पता क्या है? रिपोर्टर भैंस को गाय बुला रहा है. https://www.youtube.com/watch?v=zAeRF9PeWms

Advertisement

Advertisement

()