यूपी का कुशीनगर. यहां से एक बाबर आलम नाम के व्यक्ति की मॉब लिंचिंग की घटना सामनेआ रही है. खबरों के मुताबिक, बाबर यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्नमना रहा था. मिठाई बांट रहा था. इसे लेकर कुछ लोगों से बहस हुई, जिसके बाद उसकीहत्या कर दी गई है. इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहन जांच के आदेश भीदिए हैं. क्या है पूरा मामला? मामला रामकोला थानाक्षेत्र के कटगरही गांव का है.आजतक से बातचीत में बाबर के भाई चंदे आलम ने बताया है कि जब 10 मार्च को चुनाव केनतीजे आए, तो भाजपा के जीतने की खुशी में बाबर आलम ने गांव में मिठाई बंटवाई. इसवजह से उसके पड़ोसी नाराज थे. तनाव बरकरार रहा. लेकिन बात बढ़ गई 20 मार्च को. जबअपनी दुकान से लौटने के बाद बाबर ने 'जय श्रीराम' का नारा लगा दिया. पट्टीदारगुस्सा गए. हमला कर दिया. बाबर हमले में घायल हुए और उन्हें उसके बाद जिला अस्पतालले जाया गया, वहां से लखनऊ भेज दिया गया. लखनऊ में इलाज के दौरान बाबर की मौत होगई. मीडिया में अभी तक आई जानकारी के मुताबिक,अजीमुल्लाह, आरिफ, ताहिद, परवेज नेबाबर पर हमला किया. आजतक से बातचीत में बाबर की पत्नी फातिमा ने बताया कि पुरुषोंके साथ-साथ महिलाएं भी बाबर को पीट रही थीं. जान बचाने के लिए बाबर छत पर चढ़ गया.लेकिन पड़ोसी वहां भी पहुंच गए और बाबर को वहां से नीचे फेंक दिया. बाबर की मांजैबुन्निशा ने कहा कि छत से गिरे बाबर को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहांसे जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया. लखनऊ में इलाज के दौरान बाबर की मौतहो गई. पुलिस कार्रवाई में ढिलाई? बाबर के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई में ढिलाई काआरोप लगाया है. कहा है कि रामकोला थाने से लेकर उच्च अधिकारियों ने शुरुआत में कोईमदद नहीं की. लेकिन बाद में रामकोला थाने में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकिया गया. परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इंकार खबरों के मुताबिक, जब 26 मार्च2022 की रात बाबर का शव गांव पहुंचा, तो उसके परिजनों ने सुपुर्दे-खाक करने सेइंकार कर दिया. परिजनों ने शव को दरवाजे पर रखा और एसडीएम को मौके पर बुलाने कीमांग करने लगे. लगभग 6 घंटे बाद एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय और बाकी अधिकारियोंद्वारा त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर बाबर का अंतिम संस्कार किया जा सका.मुख्यमंत्री ने दिए गहन जांच के आदेश घटना सामने आने के बाद यूपी के सीएम योगीआदित्यनाथ ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं. इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालयके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "श्री योगी आदित्यनाथजी ने कुशीनगर के कठघरहीगांव के श्री बाबर जी की लोगों द्वारा पिटाई से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त कियाहै. मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.उन्होंनेमामले की गहनता से निष्पक्ष जांच हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं."#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने कुशीनगर के कठघरही गांव के श्री बाबर जी कीलोगों द्वारा पिटाई से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंनेमामले की गहनता से निष्पक्ष जांच हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। — CM Office,GoUP (@CMOfficeUP) March 27, 2022 पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है? इंडियनएक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक, पुलिस ने आरिफ़ और ताहीद को अरेस्ट कर लियाहै, जबकि दूसरे आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. अखबार के मुताबिक,पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली है कि बाबर का अपने पड़ोसियों और दूर केरिश्तेदारों से कोई विवाद भी चल रहा था.