The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kushinagar 8 held for abducting raping two dancers at gunpoint UP

बर्थडे पार्टी में डांस से किया इंकार, आरोपियों ने बंदूक की नोक पर दो डांसर्स के साथ किया गैंगरेप

UP Dancers Abducted at Gunpoint : किडनैपिंग और गैंगरेप की ये घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी देर रात अपनी बर्थडे पार्टी में डांस करवाने के लिए दोनों पीड़िताओं के पास गए थे. लेकिन काफी रात हो जाने की वजह से उन महिलाओं ने डांस परफॉर्मेंस से मना कर दिया.

Advertisement
 Kushinagar police arrested eight persons for allegedly kidnapping and raping two dancers
दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद एक गांव से पकड़ा जा सका. (प्रतीकात्मक तस्वीर - PTI)
pic
हरीश
11 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 11 सितंबर 2024, 08:54 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुशीनगर में पुलिस ने 8 आरोपियों को ऑर्केस्ट्रा पार्टी की दो डांसर्स को किडनैप कर उनके साथ रेप करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ये आठों लोग, युवतियों को उनके किराये के घर से किडनैप कर 10 किलोमीटर दूर ले गए, जो इन्हीं में से एक का घर था. पुलिस ने वहीं पहुंच दोनों युवतियों को बचाया है. आरोप है कि बर्थडे पार्टी में शराब पीने के बाद आठों ने ऑर्केस्ट्रा पार्टी बुलाने की सोची और फिर घटना को अंजाम दिया. अब पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल होने वाले दो SUV कारों को भी ज़ब्त किया है.

कुशीनगर के SP संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी आठ आरोपियों की उम्र 30 साल से कम है. उन्हें कुशीनगर की एक कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों युवतियों (जिनकी उम्र 20 साल है) के बयान फिलहाल मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जा रहे हैं. SP ने कहा कि युवतियों का मेडिकल टेस्ट पूरा हो चुका है और इसकी रिपोर्ट का इंतजार है.

पुलिस ने मुताबिक़, 8 सितंबर की रात मामले की ख़बर मिली. बताया गया कि दो SUV में सवार अज्ञात लोग एक मकान पर पहुंचे हैं, जहां पश्चिम बंगाल की 4 युवतियां किराये पर रह रही थीं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, एक पुलिस अधिकारी ने बताया,

Embed

ये भी पढ़ें - कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट में क्या पता लगा?

इनमें से 6 आरोपियों की पहचान नागेन्द्र यादव, आसन सिंह, कृष तिवारी, अर्थक सिंह, अजीत सिंह और विवेक सेठ के रूप में हुई. इन्हें अजीत सिंह के घर से गिरफ़्तार किया गया. दो अन्य आरोपियों - निसार अंसारी और आदित्य साहनी को 10 सितंबर को मुठभेड़ के बाद एक गांव से पकड़ा जा सका. दोनों के पैरों में गोली लगी और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. पुलिस ने बताया कि दोनों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं और उन पर 25-25 हज़ार रुपये के इनाम भी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सारे राज़ खोले. बताया कि वो अजीत के घर पर उसका जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. शराब पीने के बाद, उन्होंने डांस शो के लिए ऑर्केस्ट्रा पार्टी को किराए पर लेने का फ़ैसला किया. लेकिन जब महिलाओं ने देर रात होने के कारण प्रदर्शन करने से मना कर दिया, तो उन लोगों ने बंदूक की नोक पर युवतियों को किडनैप कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है. साथ ही, अपराध में इस्तेमाल होने वाले दो SUV भी ज़ब्त कर ली गई हैं.

वीडियो: 'मैंने नहीं की हत्या, फंसाया गया’, कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट में क्या पता लगा?

Advertisement

Advertisement

()