The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • kumar vishwas convoy attack ghaziabad police says cant find evidence

कुमार विश्वास ने किया था अपने काफिले पर हमले का दावा, पुलिस ने किया खारिज

पुलिस का कहना है कि इंदिरापुरम थाना पुलिस केस की जांच कर रही है. कुमार विश्वास ने इससे पहले हमले की जानकारी दी थी.

Advertisement
pic
9 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:51 PM IST)
kumar vishwas convoy attack
झूठ बोल रहे थे कविवर? (फ़ोटो - आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बीते रोज़, 8 नवंबर को ख़बर आई थी कि कवि कुमार विश्वास के काफ़िले पर हमला हो गया. कथित तौर पर अलीगढ़ की तरफ़ जाते हुए उनके (Kumar Vishwas) सुरक्षाकर्मियों की एक शख़्स से हाथा-पाई हो गई. आज, 9 नवंबर को ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने हमले के दावे को ग़लत बताया है.

X पर ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने लिखा है कि कुमार विश्वास के काफ़िले पर किसी अज्ञात व्यक्ति के हमले के मामले में प्रारंभिक जांच में आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इंदिरापुरम थाना पुलिस केस की जांच कर रही है.

हुआ क्या था?

कुमार विश्वास ने X पर वाक़ये का पूरा ब्योरा दिया था. उनके मुताबिक़, सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में बग़ल में चल रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी. इसके बाद उसने सिक्योरिटी गार्ड्स और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया. कुमार ने लिखा,

"आज वसुंधरा-स्थित घर से जब निकला, तो हिंडन के तट पर किसी कार-चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की. जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही, अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया."

आरोपी का नाम पल्लव वाजपेयी है. पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं. कुमार विश्वास द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद मामले में पल्लव वाजपेयी का पक्ष भी सामने आया. उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा है कि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की है. पल्लव के मुताबिक़,

“पुलिस की गाड़ी आई और उसने हाथ देकर ओवरटेक करने की कोशिश की.  तो मैंने उसे जाने दिया. फिर मैं पीछे आया तो उसके पीछे एक और गाड़ी थी. काले रंग की. वो बहस करने लगा कि आपको गाड़ी चलानी नहीं आती. वो मुझसे बहस करता रहा. फिर हाथापाई करने लगा और गाली-गलौज की. उन्होंने बताया कि 112 पर कॉल किया लेकिन कोई नहीं आया.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पल्लव वाजपेयी का ये भी आरोप है कि जिन सुरक्षाकर्मियों ने उनको बुरी तरह पीटा, वो सिविल ड्रेस पहने हुए थे.

ये भी पढ़ें - कुमार विश्वास के गार्ड्स ने जिस शख्स को मारा वो कौन है, क्या करता है?

इस घटना से संबंधित दो-एक वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो में ग़ाज़ियाबाद में हिंडन नदी पुल के पास कुछ सुरक्षाकर्मी नज़र आ रहे हैं. हालांकि, दी लल्लनटॉप इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकता.

Advertisement

Advertisement

()