The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kolkata Police arrested a bus conductor for killing a rickshaw puller

कोलकाता: रिक्शे वाले से बहस हुई, कंडक्टर ने गर्दन में शीशा घोंप दिया, मौत हो गई!

पुलिस ने कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
pic
25 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2022, 03:42 PM IST)
Rickshaw puller murder in Kolkata
रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में कंडक्टर गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Kolkata) से एक रिक्शा चलाने वाले की हत्या (Murder) का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रिक्शा चलाने वाले की एक बस कंडक्टर से बहस हो गई थी. बात इतनी बढ़ी कि कंडक्टर ने रिक्शा चालक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

कंडक्टर ने अपना जुर्म कबूल किया

इंडिया टुडे से जुड़े राजेश साहा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला पश्चिमी कोलकाता के सरसुना इलाके का है. एक रिक्शा चालक की हत्या करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस के मुताबिक आरोपी बस कंडक्टर सुशांत समद्दर को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों का दावा है कि हत्या के आरोपी कंडक्टर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

शीशे के टुकड़े से किया गर्दन पर वार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बस कंडक्टर सुशांत और रिक्शा चालक रॉबी के बीच बहस हो गई थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक सुशांत की मां को रॉबी के रिक्शे पर ले जाने को लेकर दोनों की तीखी नोकझोंक हो रही थी. इस बहस के दौरान अचानक सुशांत उग्र हो गया और उसने रॉबी पर हमला कर दिया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुशांत ने मौके से टूटे शीशे का एक टुकड़ा उठाया और रॉबी की गर्दन पर वार कर दिया. इससे रॉबी के गर्दन पर गहरा जख्म हो गया.

अस्पताल में मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, घायल रॉबी इलाज के लिए खुद सरसुना बीपीएचसी हॉस्पिटल गए. हालांकि, कुछ देर बाद गर्दन पर हुए हमले के कारण रॉबी की मौत हो गई. सरसुना थाने की पुलिस ने मौके से आरोपी सुशांत समद्दर को गिरफ्तार किया. सरसुना थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच चल रही है.  गिरफ्तार आरोपी को कोलकाता की अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो- करोड़ों के नोटों के बाद ईडी ने बंगाल में मंत्री के घर में एडमिट कार्ड, उम्मीदवारों की लिस्ट ढूंढ ली?

Advertisement

Advertisement

()