The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kolkata Junior Doctor Rape Case Rahul Gandhi statement Attempts are being made to save the accused

डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर बोले राहुल गांधी, पूरी व्यवस्था पर उठाया सवाल

Kolkata Junior Doctor Rape Case को लेकर विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने कहा है कि पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. यह सब अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है.

Advertisement
pic
14 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 14 अगस्त 2024, 05:45 PM IST)
rahul gandhi kolkata junior doctor rape case
पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में हत्या से पहले डॉक्टर का रेप की पुष्टि हुई थी. (फ़ोटो/आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलकाता के डॉक्टर रेप-मर्डर केस को लेकर बयान दिया है. उन्होंंने कहा है कि इस घटना से डॉक्टरों में असुरक्षा का भाव और ज्यादा घर कर गया है. राहुल गांधी ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया है.

बीती 9 अगस्त को कोलकाता के RG Kar Medical College and Hospital में 31 वर्षीय पीजी ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था. उसके शरीर पर चोटों के निशान थे. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में हत्या से पहले डॉक्टर का रेप होने की पुष्टि हुई थी. कोलकाता हाई कोर्ट ने मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस से लेकर CBI को सौंपने का आदेश दिया.

अब इस मामले में राहुल ने कहा है कि पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. यह सब अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है. X पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा,

"कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है. उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है. पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है. इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर क़ानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?"

राहुल गांधी ने पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए आगे लिखा,

"हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे. मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं. उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सज़ा मिले जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए."

यह भी पढ़ें: रेप-मर्डर, चार शादियां, नशे का आदी...कोलकाता केस में आरोपी की मां ने क्या-क्या बताया?

केस में क्या अपडेट है? 

इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला है कि मृत डॉक्टर की दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से ख़ून निकला था. चेहरे, नाखूनों, बाएं पैर और टखने, पेट, दाहिने हाथ की एक उंगली, होंठों और गर्दन पर चोट के निशान थे. रिपोर्ट में रेप और हत्या की पुष्टि हुई है. पुलिस ने आरोपी नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था. फिर उसे 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

इस मामले की जांच को कोलकाता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस से लेकर CBI को सौंपने का आदेश दिया. CBI ने 13 अगस्त को FIR दर्ज कर ली है.

वीडियो: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस, पड़ोसियों ने क्या बताया? लल्लनटॉप की ग्राउंड रिपोर्ट देखिए

Advertisement

Advertisement

()