The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kolkata girl fakes kidnapping after scoring less marks in exam asks for Rs 1 cr ransom from father

10वीं में नंबर कम आए तो खुद को 'किडनैप' करवा लिया, फिर पिता से इतने पैसे मांगे कि सोच भी नहीं सकते

छोटी बहन को भी घर से लेकर भाग गई.

Advertisement
Kolkata girl fakes kidnapping
पुलिस ने जब दोनों बहनों को ढूंढ निकाला, तब असल कहानी सामने आई. (सांकेतिक फोटो: आजतक)
pic
सुरभि गुप्ता
20 मई 2023 (अपडेटेड: 20 मई 2023, 07:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक 16 साल की लड़की अपनी मार्कशीट लेने गई थी. साथ में उसकी 6 साल की छोटी बहन भी थी. लेकिन दोनों काफी देर तक वापस घर नहीं आईं. घर वालों ने पुलिस में रिपोर्ट की. जांच शुरू हुई. तब तक पिता को मैसेज आया कि दोनों बेटियां किडनैप हो गई हैं. 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. वहीं पुलिस ने जांच-पड़ताल कर दोनों बहनों को खोज निकाला. पूछताछ हुई, तो कुछ और ही कहानी सामने आई.

किडनैपिंग हुई ही नहीं थी

दरअसल, लड़कियों की किडनैपिंग हुई ही नहीं थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की अपनी छोटी बहन को लेकर खुद घर से भाग गई थी. फिर उसी ने अपने पिता को मैसेज कर दिया कि दोनों बेटियां किडनैप हो गई हैं. ये सब लड़की ने इसलिए किया क्योंकि 10वीं में उसके नंबर कम आए थे. 

जी हां, पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 19 मई को 10वीं एग्जाम के नतीजे जारी किए. इसमें दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में रहने वाली इस लड़की का रिजल्ट भी आया. रिजल्ट आने के बाद वह अपनी 6 साल की बहन के साथ घर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए साइबर कैफे गई थी. 

पुलिस ने बताया कि जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तब उसके माता-पिता ने उसे फोन करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका. फिर घर वालों ने बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने पड़ताल शुरू की. 

पुलिस ने बच्चियों को कैसे खोजा?

पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले. पुलिस को लड़की की स्कूटी एक लोकल मेट्रो स्टेशन के पास मिली. इस बीच, लड़कियों के पिता को एक SMS आया कि उनकी बेटियों को किडनैप कर लिया गया है और फिरौती में 1 करोड़ रुपये मांगे गए. उन्हें रुपये लेकर नेपालगंज क्षेत्र में आने को भी कहा गया.

पुलिस को शक था कि दोनों नाबालिग बहनें सियालदह रेलवे स्टेशन से कृष्णानगर लोकल ट्रेन में सवार हुई होंगी. गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) और कृष्णानगर जिला पुलिस के साथ कोलकाता पुलिस ने पहचान के लिए लड़कियों की तस्वीरें शेयर कीं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जल्द ही कृष्णानगर जिला पुलिस ने नदिया जिले में डिवाइन नर्सिंग होम के सामने दोनों लड़कियों को देखा. लड़कियों को वहां से थाने ले जाया गया.

पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की, तब पूरी कहानी सामने आई. कोलकाता पुलिस के एक सूत्र ने बताया, 

Embed

इसलिए वह अपनी बहन के साथ शहर से भाग गई. खुद की किडनैपिंग का नाटक किया और अपने पिता से फिरौती मांगने की कोशिश की.

वीडियो: CBSE 12th रिजल्ट आए तो दर्शक ने पूछ लिए सौरभ द्विवेदी के नंबर, ये जवाब आया

Advertisement

Advertisement

()