सेल्फी लेते वक्त 1000 फुट गहरी खाई में गिरा शख्स
तमिलनाडु: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पुलिस को शख्स की मौत की आशंका.
Advertisement

symbolic image
किसी ने कहा है, 'सेल्फी एक राष्ट्रीय रोग है.' सेल्फी का शौक अच्छी चीज है. लेकिन सेल्फी के शौक में अगर जान पर बन जाए तो ये बेहद खतरनाक हालात हैं. तमिलनाडु के कोडीकनाल में 25 साल का कार्तिक सेल्फी लेते वक्त एक हजार फुट की गहरी खाई में गिर गया. घटना मंगलवार की है. पुलिस को आशंका है कि गिरने से कार्तिक के चांसेस कम ही हैं.
मदुरै के पीपी कुलम के रहने वाला कार्तिक अपने दो दोस्तों के साथ कोडीकनाल में घूमने आया था. ये तमिलनाडु का एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. पुलिस के मुताबिक, कार्तिक और उसके दोस्तों ने काफी घूमने फिरने के बाद शराब पी. इसके बाद ये लोग ये हिलटॉप पर गए. जहां से पहाड़ ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहे थे.
पहाड़ की ऊंची चोटी पर पहुंचने के बाद कार्तिक के दोस्त आपस में बात कर रहे थे. लेकिन कार्तिक पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर सेल्फी लेने लगा. पहाड़ के एकदम कोने से. इसी दौरान पैर फिसला और कार्तिक नीचे गिर गया.
पुलिस ने कहा, 'हादसे के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हम कार्तिक के नीचे गिरने की लोकेशन को तलाश रहे हैं. लेकिन अभी तक कार्तिक नहीं मिल पाया है. हालांकि हम कार्तिक को तेजी से खोज रहे हैं.'

.webp?width=60)

