आपने जब जियो का सिम लिया था तो क्या डाक्यूमेंट दिए थे? बस अंगूठे का निशान था औरआधार कार्ड का नंबर था. क्या आप जानते हैं कि आप ही की बेहद विशेष निजी जानकारियोंवाले आधार से किसी और ने भी सिम ली हो? आप कहेंगे ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि आपनेअपने अंगूठे के निशान भी दिए थे. हां, मगर, आपको पता है कि तब एक आधार कार्ड से सातजियो के सिम लिए जा सकते थे. ये मुझे मोबाइल की दुकान वाले ने बताया था. हो सकता हैउसने मेरे अंगूठे के एक निशान से सात सिम ले लिए हों. और आपको पता ही है कि आधारकार्ड का दुरुपयोग सिम लेने के अलावा कई और जगह हो सकता है. आधार अब सबसेमहत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बनता जा रहा है. आज आप जानिए कि आपका आधार कार्ड कहां-कहांयूज़ हुआ था, और इनमें से कितने ट्रांसक्शन आपके द्वारा किए गए है और कितनों से आपअनजान हैं? तो सबसे पहले एक और ब्राउज़िंग-विंडो खोल लीजिए और जैसा-जैसा बता रहे हैंवैसा-वैसा करते चले जाइए: #1- सबसे पहले आधार की ऑफिसियल वेबसाइट खोलिये -https://resident.uidai.gov.in/home और नीचे वाले स्क्रीन शॉट में जो लाल रंग कागोला बनाया है वहां क्लिक कीजिए. यानी - आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पर.--------------------------------------------------------------------------------#2- जो नई विंडो खुलेगी वहां पर अपना आधार कार्ड नंबर और सिक्योरिटी कोडडालिये.(हमने ढेर सारे ज़ीरो जहां पर डाले हैं और ऊपर लाल गोला बनाया है, वहांपर अपना आधार कार्ड नंबर डालिएगा).--------------------------------------------------------------------------------#3- अब जैसे ही स्टेप 2 वाली विंडो के 'जनरेट ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करेंगे, दोचीज़ें होंगी - एक तो आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा और दूसरा नीचे जो स्क्रीन-शॉटदिया है वैसी वाली विंडो खुलेगी. हमने इस विंडो में भी एक लाल गोला बनाया है, येबताने के लिए कि आप केवल पिछले छः माह के ही ट्रांसक्शन देख सकते हैं.--------------------------------------------------------------------------------#4- अब इस विंडो में सारी डिटेल्स भर दें. क्या भरना है ये जानने के लिए नीचे वालीस्क्रीन शॉट की सहायता ले सकते हैं. हां, लास्ट वाले टैब में वो ओटीपी डालें जोपिछली विंडो के ‘जनरेट ओटीपी’ वाले बटन में क्लिक करने पर 'जनरेट' हुआ था.--------------------------------------------------------------------------------#5- इस विंडो में सारी डिटेल्स भर कर 'सबमिट' पर क्लिक करने पर दो में से एक चीज़होगी. या तो एरर आएगा जैसा हमें आया (नीचे वाली स्क्रीन शॉट की तरह) या अगली विंडोखुलेगी.--------------------------------------------------------------------------------#5.1- हमने पहले यह प्रक्रिया गूगल क्रोम में ट्राई की और दो तीन बार ट्राई करने परभी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो इंटरनेट एक्स्प्लोरर पर जांचा. हमें कोई एरर तो नहींआया पर पिछले आधे घंटे से पिछले वाले विंडो पर ही अटके हुए हैं:--------------------------------------------------------------------------------#5.2- बहरहाल हमने सोचा कि अंततः मोबाइल पर भी ट्राई करें, पर वहां पर आधार कार्डनंबर ही नहीं डाला जा रहा है. और हमने ऐसा कई मोबाइल्स से करके देखा और कहीं पर भीआधार कार्ड नंबर डालने पर कुछ भी डिस्प्ले नहीं हो रहा. --------------------------------------------------------------------------------#5.3- अंततः हमने आधार ऐप डाउनलोड करने की सोची और किया भी. किंतु वहां पर 'आधारऑथेंटिकेशन हिस्ट्री' या इस जैसा कोई विकल्प नहीं था. लेकिन हम फिर भी आशान्वित थेकि वेबसाइट की ये त्रुटि अस्थाई होगी और जल्द ही, जब ये ठीक हो जाए तो आप अपने आधारकार्ड की पिछली छः महीने की गतिविधियां जान पाएंगे. #5.4- और जैसा कि कहा जाता हैकरत करत अभ्यास से, जड़मत्ति होत सुजान, अंततः हम लोग लास्ट स्क्रीन तक पहुंचने मेंसफल रहे:--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: Gujarat Elections 2017: ख़ाक निष्पक्ष चुनाव कराएगा चुनाव आयोग, नियमतक तो पता नहीं हैं मोदी जी, विपक्ष की शिकायत करते हुए अपनी ‘गंदी बातें’ भी तोयाद रखिए क्या सच में गुजरात चुनाव के पहले ही दिन EVM हैक हो गई? टाइम पर्सन ऑफ़ दइयर 2017: बड़े-बड़े पुरुषों के असल चरित्र का पर्दाफाश करने वाली औरतें पहली बारसोनिया गांधी ने शेयर किए अपने पर्सनल किस्से भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे एकबीजेपी नेता के बेटे को कैसे मार दिया गया--------------------------------------------------------------------------------Video देखें: राजकोट के गौंडल को आज़ादी के पहले के दिन क्यों याद आ रहे हैं: