The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • know Osama Bin Laden's Inspiration For World Trade Centre Attacks

लादेन नहीं था अमेरिका पर प्लेन गिराने का 'मास्टरमाइंड'

कुछ लोग जो ओसामा बिन लादेन को तेज दिमाग वाला बंदा बतलाते हैं. ये खबर जरा वो आंख खोल कर पढ़ें.

Advertisement
pic
4 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 4 फ़रवरी 2016, 06:47 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुछ लोग जो ओसामा बिन लादेन को तेज दिमाग वाला बंदा बतलाते हैं. ये खबर जरा वो आंख खोल कर पढ़ें. अमेरिका पर 9/11 को प्लेन से अटैक करने का आइडिया ओसामा ने चुराया था, इजिप्ट एयर के पायलट गामिल अल-बतौती से.
पायलट साहेब अपनी कंपनी से नाराज थे, तो जिस फ्लाइट को लेकर उड़ रहे थे उसे ही समंदर में गिरा दिया. हादसे में 217 लोग मारे गए थे. इसी हादसे से ओसामा ने इंस्पिरेशन ली. और कर दिया अमेरिकी पर हमला.
osama bin laden-2

द यरूशेलम पोस्ट के मुताबिक, गामिल साल 1999 में लॉस एंजिलस से काहिरा जाती फ्लाइट के पायलट थे. अपनी कंपनी से खफा थे, तो प्लेन को समंदर में गिरा दिया. 100 अमेरिकी पैसेंजर भी मारे गए थे.
लादेन ने जब ये खबर पढ़ी तो उसे लगा,  क्यों न किसी प्लेन को बिल्डिंग से क्रैश करवा दिया जाए. बस उसी दिन से लादेन लग गया साजिश रचने के सड़ेले काम में. बस फिर क्या 9 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ. और मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग.
गामिल की बुद्धि क्यों फिरी?
gamil
गामिल

गामिल के खिलाफ जांच चल रही थी कंपनी की. गामिल पर प्लेन उड़ाने को लेकर बैन भी लगने वाला था. फ्लाइट रिकॉर्डर से पता चला कि प्लेन के टेकऑफ होते ही गामिल ने फ्लाइट सेटिंग में हेरफेर कर दिया था, जिससे प्लेन समंदर में गिर गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन क्रैश होने से पहले गामिल कह रहा था, 'मुझे खुदा पर यकीन है'. यकीन टूटता है तो बुरा लगता है. पर गामिल को नहीं लगा होगा, क्योंकि उसका यकीन और सांस एक साथ ही टूटी होगी.

Advertisement

Advertisement

()