कौन है ये वन मैन बैंड, जो पांच बाजे एक साथ बजाता है?
फरहान अख्तर, ज़ाकिर हुसैन और आनंद महिंद्रा इसके फैन हो गए हैं. आप देखेंगे तो आप भी हो जाएंगे.
Advertisement

सौमपोंग उमा एक वन मैन बैंड हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
9 जून, 2018 को फरहान अख्तर ने एक ट्वीट किया. यह ट्वीट एक वीडियो था जिसमें एक आदमी गाना गा रहा है और एक अलग सा वाद्य यंत्र बजा रहा है. अलग कैसे? इस इंस्ट्रूमेंट में एक साथ बहुत सारे यंत्र जुड़े थे. एक गिटार, एक हारमोनिका, एक माउथऑर्गन और एक ड्रम बोर्ड.
कौन है ये आदमी?
इन भाईसाहब का नाम सौमपोंग उमा (Samapong Uma) है. वो थाईलैंड के फानट निखॉम जिले में रहते हैं. उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसके हजारों फॉलोवर्स भी हैं.

थाईलैंड के रहने वाले उमा ने यह उपकरण खुद ही बनाया है.
सौमपोंग पेशे से एक ट्रक मैकेनिक हैं. उन्होंने पांच साल पहले यह खास इंस्ट्रूमेंट बनाया था. इसे बजाने के लिए उन्होंने बहुत प्रैक्टिस की. देखते ही देखते यह इंस्ट्रूमेंट बहुत पॉपुलर हो गया. वो बस थाई भाषा ही जानते हैं और इस भाषा में ही गाने गाते हैं. वो भारत भी आना चाहते हैं. और यहां आकर अपने वन मैन बैंड का जलवा दिखाना चाहते हैं.
उनकी तरह के एक सिंगर भारत में भी हैं जिनका वन मैन बैंड है. इनका नाम है ग्लैडसन पीटर. नाम इंग्लिश है पर ये रहते हैं मुंबई के बायकुला में. वो भी करीब पांच साल से वन मैन बैंड बजा रहे हैं. पीटर ने हाल में चीन में एक शो किया था. वो सौमपोंग को भी जानते हैं. पीटर के मुताबिक दुनिया में अभी करीब 35 ऐसे वन मैन बैंड हैं. उनके यूट्यूब चैनल का नाम Gladson Peter है जहां वो अपने वीडियोज डालते रहते हैं.

ग्लैडसन पीटर, जो वन मैन बैंड हैं.
सौमपोंग तो थाईलैंड में हैं लेकिन अगर आनंद महिंद्रा चाहें तो उनके जैसे ही काम करने वाले पीटर को इनाम दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
ज़ीरो का टीज़रः जिसे देखकर सलमान और शाहरुख के फैन बेहोश हो जाएंगे
फिटनेस चैलेंज की ये चूक देख लें तो मोदी जी शर्मिंदा हो जाएंगे!
'चाय पी लो!' वाली आंटी को वो काम मिल गया है जो कभी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे
प्रियंका चोपड़ा को इस्लाम पर ज्ञान देकर ये आदमी भारी भूल कर गया
वीडियो-पड़ताल: क्या पश्चिम बंगाल में ईद के लिए 5 दिन की छुट्टी दी गई है?
यह आदमी एक साथ इन तीनों को बजा रहा है. साथ में कोई गाना भी गा रहा है. लोग इस आदमी को चलता-फिरता बैंड ग्रुप कह रहे हैं क्योंकि यह पूरे बैंड का काम अकेले कर रहा है. साथ ही वीडियो भी खुद ही रिकॉर्ड कर रहा है. इसके बाद 12 जून को महिंद्रा कंपनी के एक्जक्यूटिव चेयरमेन आनंद महिंद्रा ने भी ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया और लिखा,What a ⭐️.. no idea who he is or where he’s at but he sure deserves a RT. #musiclove
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) June 9, 2018
#makehimfamous
#onemanband
pic.twitter.com/4WRAVEnnAu
#वॉट्सऐपवंडरबॉक्स जिस दोस्त ने मुझे यह भेजा, उसे नहीं पता कि यह रिसोर्सफुल वन मैन बैंड मैन आदमी कौन है. उसे यह उत्तर-पूर्व का लगा. क्या कोई इसे जानता है? मैं इसे इस खोज या इनके म्यूजिकल टैलेंट के लिए अवॉर्ड देना चाहता हूं. क्या देना है यह अभी नहीं सोचा है! :)
#whatsappwonderbox
The friend who posted this wasn’t sure where this rather resourceful one-man-band was from. He suspects somewhere in the NorthEast. Anyone know him? I’d like to give him an award for innovation or musical talent—haven’t quite decided which one yet! 😊 pic.twitter.com/MHA3DqXQZf
— anand mahindra (@anandmahindra) June 12, 2018