IND vs AUS: केएल राहुल टेस्ट सीरीज से बाहर, नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट
जल्द ही भारत वापस आएंगे
Advertisement

तीसरे टेस्ट से ऐन पहले ही केएल राहुल नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए. अब इसकी वजह से वह पूरी सीरीज ही नहीं खेल पाएंगे. (फाइल फोटो - पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. भारतीय गेम प्लान का अहम हिस्सा केएल राहुल चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं. हालांकि फरवरी में भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलनी है. माना जा रहा है कि उससे पहले राहुल फिट हो जाएंगे.
सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले प्रैक्टिस के दौरान शनिवार को केएल राहुल को चोट लग गई थी. केएल राहुल को जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी समय उनकी बाईं कलाई पर चोट लगी. इस चोट के कारण केएल राहुल को फिट होने में कम से कम तीन सप्ताह लगेंगे. यही कारण है कि अब वो इस टेस्ट सीरीज के अगले मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. राहुल अपनी चोट के इलाज के लिए भारत वापस आएंगे. बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रहकर रिकवरी करेंगे.
UPDATE: KL Rahul ruled out of Border-Gavaskar Trophy.
More details 👉 https://t.co/G5KLPDLnrvpic.twitter.com/S5z5G3QC2L — BCCI (@BCCI) January 5, 2021टीम इंडिया पहले ही इस दौरे में विराट कोहली, मोहम्मद शमी और उमेश यादव की कमी झेल रही है. कोहली जहां पैटरनिटी लीव पर भारत लौट आए हैं, वहीं शमी और उमेश यादव भी चोटिल हैं. केएल राहुल को पहले दो टेस्ट में नहीं मिला था मौका ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था. तीसरे टेस्ट में उनके चुने जाने की उम्मीद थी. लेकिन उससे पहली ही उन्हें चोट लग गई. टेस्ट सीरीज से पहले खेली गई वनडे और टी20 सीरीज में राहुल भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे में 93 रन बनाए. इसमें उनका अधिकतम स्कोर 76 रहा. वहीं तीन टी20 मुकाबलों में केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 अर्धशतक के साथ 81 रन बनाए थे. बता दें कि फिलहाल भारत-ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज में 2 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इन दोनों टेस्ट में एक में ऑस्ट्रेलिया और दूसरे में भारत ने जीत दर्ज की है.

