NDA सरकार में गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमेंनॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव की बात एक लड़की कह रही है. इस वीडियो को शेयरकरते हुए किरण रिजिजू ने लिखा है, जबकि होम मिनिस्ट्री नार्थ ईस्ट के लोगों के साथभेदभाव रोकने के लिए कई कदम उठा रही है, फिर भी अभी ये जारी है. मैं इस मामले काफॉलोअप लूंगा. वीडियो में दिख रही लड़की कहती है. हम यहां जामा मस्जिद पर हैं. हमेंयही पता था कि यहां की इंट्री फ्री है. हम लोग नॉर्थ ईस्ट से हैं. हमारे साथ एकजर्मनी का दोस्त भी आया था. हम गेट नंबर आठ पर थे. मोबाइल के लिए एंट्री के लिएहमसे 300 रुपये मांगे गए. हम फोन बैग में रखे हुए थे. हमने कहा कि हम मोबाइल यूजनहीं करेंगे. तब भी वो हमसे उसके लिए पैसे मांग रहे हैं. हमें पैसे देने से कोईप्रॉब्लम नहीं है. प्रॉब्लम इससे है कि वो केवल हम लोगों से पैसे मांग रहे हैं.जबकि दूसरे इंडियन, जिनके पास फोन है वो आराम से फोन लेकर अंदर जा रहे हैं. क्योंकिहमारा साथी फॉरेनर है और हम नार्थ ईस्ट से हैं इसलिए उन्होंने हमसे पैसे मांगे. खैरसारी बहस के बाद हम एक पुलिस वाले को बुला कर लाए. जिसने उन्हें बताया कि हम फॉरेनरनहीं हैं. हम इंडिया के ही हैं. पर एंट्री वाले तब भी नहीं माने. पुलिस वाला भी हारके चला गया. बोला कि हो सके तो हम PMO को लेटर लिखें. हमें भी लगा कि हमें ऐसा करनाचाहिए. हमारा दोस्त अंदर गया है पर हमें नहीं जाने दिया गया. ये रिलीजियसइंस्टीट्यूसन है पर ऐसा नहीं है जिसमें नहीं जा सकते. ऐसी कोई रिलीजियस बात होती तोमैं इसकी इज्जत करती हूं. यह लोग हमारा शोषण कर रहे हैं. केवल वो हमें जाने के लिएपे करने को कर रहे थे. हमारा दोस्त शॉर्टस में था तब भी गया. मैं समझती हूं कि येदुखी है. सारे लोग अपना फोन लेकर जा रहे थे. वो हमसे 300 रुपये मांग रहे थे. वैसेपैसों की कोई बात नहीं है. हां पर ये है कि हमसे दूसरे लोग भी आकर पूछ रहे थे कि आपचीन से या नेपाल से हैं. ये बहुत बुरा था. मुझे लगता है आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफइंडिया या जो भी अथॉरिटी हो उसे इसके बारे में कुछ करना चाहिए. पहले भी ऐसे कईमामले सामने आते रहे हैं. ये काबिल-ए-तारीफ है कि केंद्रीय मंत्री इस तरह के मामलोंपर ध्यान दे रहे हैं. और फॉलोअप पर भी नजर बनाए हुए हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें https://twitter.com/KirenRijiju/status/793518035520716802--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -इंडिया को उस टाइप का मिनिस्टर मिल गया, जिसके लिए तरसते थेमणिपुर की लड़की से दिल्ली एयरपोर्ट पर पूछा 'पक्का इंडियन हो?'मोदी को पिता ब्रह्मपुत्रा ने पुरस्कार दियाक्या करेंगे नॉर्थ ईस्ट जा कर, वह भी कोई देस है महराज?मोनिका की 'Indian-ness' पूछने वालों, क्या तुम 'मणिपुर-ness' जानते हो?असम में BJP की जीत के नायक: 27 साल की लड़की, 30 का लड़का