The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kirana Hills Sargoda Did India Hit Pakistan Nuclear Facility

क्या भारत ने पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने पर भी हमला किया?

माना जाता है कि पाकिस्तान का एक परमाणु ठिकाना सरगोधा के किराना हिल्स पर स्थित है. इसे लेकर X पर हैशटैग Sargodha पर 57 हजार से ज्यादा पोस्ट किए गए थे. वहीं #Kirana Hills के नाम पर करीब 38 हजार पोस्ट किए जा चुके हैं.

Advertisement
Pakistan Nuclear
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के स्क्रीनशॉट. (लल्लटॉप इनकी पुष्टि नहीं करता.)
pic
सौरभ
12 मई 2025 (अपडेटेड: 12 मई 2025, 04:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पिछले 36 घंटों से सोशल मीडिया पर अटकलें चल रही हैं कि भारत ने सरगोधा में किराना हिल्स पर स्थित पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने पर हमला कर दिया है. ये महज़ अफवाह है या इसमें कोई सच्चाई है, इसका जवाब वायुसेना के DGAO एके भारती ने दे दिया है. 12 मई को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, 

Image embed

24 घंटे से भी कम समय के अंतराल पर भारत की तीनों सेनाओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दूसरी बार साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सेना ने विस्तृत तरीके से बताया कि भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को किस हद तक बर्बाद किया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में एक पत्रकार ने वायु सेना अधिकारी से पूछा कि सोशल मीडिया पर कयासबाजी चल रही है कि भारत ने किराना हिल्स पर स्थित पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने पर भी हमला किया है. उन्होंने इस पर भारत का आधिकारिक पक्ष मांगा. इन अफवाहों को DGAO ने सीधे शब्दों में खारिज कर दिया. पर जवाब देते वक्त चुटकी भी ले ली. एयर मार्शल भारती ने कहा,

Image embed
Image embed

दरअसल, सीज़फायर के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने इस दावे को ट्रेंड करा दिया कि भारत ने पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने पर बम बरसा दिए हैं. सरगोधा के किराना हिल्स की तस्वीरें और सैटेलाइट तस्वीरें वायरल होने लगीं. खबर लिखे जाने तक X पर #Sargodha पर 57 हजार से ज्यादा पोस्ट किए जा चुके थे. वहीं #KiranaHills के नाम पर करीब 38 हजार पोस्ट किए जा चुके हैं. इस बात के तमाम ‘कथित सबूत’ पेश कर दिए गए हैं. लेकिन वायु सेना के DGAO ने इस पूरी थ्योरी को खारिज कर दिया है.

वीडियो: इन 33 पन्नों ने पाकिस्तान का कच्चा चिट्ठा खोल दिया

Advertisement

Advertisement

()