किरण बेदी ने फोटो डालकर 'पठान' का जिक्र किया, लोग ये सब कह देंगे, सोचा नहीं होगा!
फोटो वायरल हो गई है.

किरण बेदी (Kiran Bedi) के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है. देश की पहली महिला IPS अफसर होने की. किस्सा है कि एक बार किरण बेदी ने उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का गाड़ी का चालान काट दिया. ऐसे अनेकों किस्से हैं, जिनकी वजह से किरण बेदी लोगों की इंस्पीरेशन बनीं. इस बीच किरण बेदी ने दो फरवरी को अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की. इस फोटो में वो चश्मा पहने नजर आ रही हैं और कैप्शन लिखा हुआ है- ‘इंस्पायर्ड बाय पठान.'
किरण बेदी की इस पोस्ट के बाद कमेंट की बाढ़ आ गई. लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. रितुपाल सिंह नाम के यूजर ने पूछा कि किरण बेदी आप या कांग्रेस कब जॉइन कर रही हैं?
स्वप्निल बोरकर नाम के यूजर ने चश्मे की तारीफ की. आगे लिखा कि लगता है मौसम बिगड़ने वाला है.
अभीषेक नाम के यूजर ने पठान के एंटी इंडिया मूवी बताया और किरण बेदी से कहा कि वो इससे इंस्पायर ना हों.
किरण बेदी की इस पोस्ट पर और भी प्रतिक्रियाएं आईं. किसी ने पठान को सुपरहिट मूवी बताते हुए किरण बेदी की फोटो की तारीफ की. किसी ने पूछा कि क्या इस पोस्ट के जरिए किरण बेदी तंज कस रही हैं. किसी ने कहा कि वो अब किरण बेदी को अनफॉलो कर रहा है, तो कोई बोला कि इस पोस्ट के जरिए बेदी ने बहुत से लोगों को इंस्पायर किया है. कॉमेंट बॉक्स में कई लोगों ने पठान मूवी के अलग-अलग सीन की क्लिप्स और फोटो भी शेयर की हैं.
फिलहाल, किरण बेदी की ये पोस्ट वायरल हो गई है. खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट पर 8 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इसको 7 सौ से ज्यादा बार ट्वीट किया जा चुका है. वहीं लगभग साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग इसको देख चुके हैं.
इस पोस्ट पर आप क्या सोचते हैं, कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं.

