दिवाली की रात बीत गई है, अब चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारते हुए होश में आ जाओ.और प्लीज पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरन बेदी को भी जगा दो. उन्होंने दिवाली की रात9 बजकर 19 मिनट पर एक ट्वीट किया था. ट्वीट का मजमून कुछ यूं था "97 की उम्र मेंदिवाली की स्पिरिट. ये हैं हीराबेन मोदी. अपने घर पर दिवाली सेलिब्रेट कर रही हैं."Spirit of Deepavali at tender age of 97. She's mother of @narendramodi(Hiraben Modi -1920) celebrating Diwali at her own home👇🏼@SadhguruJVpic.twitter.com/HBXAzNXomC— Kiran Bedi (@thekiranbedi) October 20, 2017ये बात टोटली गलत है भाईसाब. और इस ट्वीट में एक नहीं दो गलतियां हैं. पहली तो येकि ये वीडियो दिवाली नहीं नवरात्रों का है. दूसरी गलती कि ये मोदी की मां नहीं हैं.हमारी बात मानते हो हमको इसका पक्का भरोसा है लेकिन क्या है कि बिना सुबूत और गवाहकोर्ट भी कोई बात नहीं सुनती. जहां ये बात कहोगे उसे कहते हैं सोशल मीडिया. वोसुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर वाली संस्था है. वहां तत्काल फैसले और गालियां मिलती हैं.तो ये सुबूत ले लो. ये वीडियो यूट्यूब पर 3 अक्टूबर को अपलोड हुआ था.इस वीडियो में कौन सी माता जी हैं इसका पता अभी चल नहीं पाया है. लेकिन हीराबेननहीं हैं ये पक्का है. दोनों की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा लो. दोनों के चेहरे मेंपर्याप्त अंतर है. और पीएम की माता जी चश्मा भी लगा के रखती हैं.पीएम मोदी को आशीर्वाद देती हुई माता जी का चेहरा डांस करने वाली माता जी से नहींमैच करता.पिछली बार जब माते दिल्ली वाले घर आईं थी तो पीएम मोदी ने उनको व्हील चेयर परघुमाया था. फाल्गुनी पाठक के गाने "ईंधणा बींण वगइती मोरे सैंया" पर वो इतने अच्छेस्टेप्स से डांस कर पाएंगी ऐसा लगता नहीं है.तस्वीर: ट्विटरये खबर पब्लिश होने के 4 घंटे बाद किरन बेदी की तरफ से दूसरा ट्वीट भी आया किउन्हें गलत जानकारी दी गई थी. देखो भई साफ बात है. इंसान गलतियों का पुतला है. सबसेगलती होती है लेकिन बिना समझे बूझे आगे न ठेलें.बाकी सब बातें ठीक हैं लेकिन आजकल कोई गंगा में खड़े होकर कुछ शेयर कर रहा हो तोउसको शेयर करने से पहले चेक जरूर कर लेना. हैप्पी दिवाली.अब एक वीडियो लल्लनटॉप का भी देखते जाओ.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:ताजमहल भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है, ये रहे 10 सुबूत!मणिपुर के मुख्यमंत्री ने भी बिना जांचे-परखे ये वीडियो शेयर कर दियाक्या दादरी हत्याकांड के आरोपियों को NTPC में नौकरी देने की बात सच है? ये पढ़िएMP: बीजेपी के मंत्री विजय शाह के लड़की के साथ पोल डांस करने की असलियतजानिए, हिंदू लड़की से बलात्कार का बताए जा रहे वायरल वीडियो का सच