The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kim Jong-un has gained weight, says spy agency of north Korea

रातों की नींद उड़ने की वजह से UN की चर्बी बढ़ रही है

नॉर्थ कोरिया का तानाशाह KIM JONG-UN मोटा हो रहा है. पर वजह जानना आपके लिए भी जरूरी है.

Advertisement
pic
4 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 4 जुलाई 2016, 01:09 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
किम-जोंग-उन का जानते तो होगे ही. तानाशाह है, नॉर्थ कोरिया का. बहुत खतरनाक है. खड़े-खड़े मरवा देता है. पर अब खतरे में पड़ने की बारी उन की है. उन वाले उन की नहीं, किम जोंग उन की बारी. खबर ये है कि किम-जोंग-उन का मोटापा बढ़ रहा है. और ये बात पान की दुकान पर बैठे चचा फर्सतिया ने नहीं कही है. उत्तर कोरिया की सुरक्षा एजेंसी है, उनने कही है.
बताओ हर जगह की सुरक्षा एजेंसी देश की रक्षा करती है. और एक यहां की सुरक्षा एजेंसी है, जो बाहरी दुश्मनों से सुरक्षा की बजाय किम-जोंग-उन की हेल्थ रिपोर्ट बनाती है. तो इस बार इसने जो रिपोर्ट बनाई है, उसके हिसाब से किम जोंग उन को नींद नहीं आ रही है जिसके चलते किम मोटे हो गए हैं.
क्यों नहीं आ रही नींद? रिपोर्ट के मुताबिक, जब किम तानाशाह बने थे तो उनका वजन हुआ करता था 90 किलो. पर अब उनका वजन हो चुका है 130 किलो. 2014 में जब उनका वजन 120 किलो हुआ था. तभी से ये खबर आ रही थी कि किम को डाइबिटीज और गठिया हो चुका है. गठिया वाली बात गांठ बांध लो अब ये इंट्रेस्टिंग बात जान लो. किम के पापा किम जोंग इल और दादा किम इल-सुंग को भी मोटापे और गठिया की शिकायत थी. वो दोनों स्मोक भी बहुत ज्यादा करते थे. और किम के पिता और उसके दादा दोनों की मौत हार्ट अटैक से ही हुई थी. बता रहे हैं कि अगर बदमाशी करते हो तो सुधर जाओ. वरना ये हुनर तुम्हें किम बना देंगे. मोटा रहे हैं, पर कुपोषित भी कम नहीं हैं ऊपर से नॉर्थ कोरिया की कुल आबादी 25 करोड़ है. जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग भुखमरी का शिकार हैं. फिर भी मोटापा नॉर्थ कोरिया के बच्चों और टीनएजर्स के लिए बहुत बड़ी प्रॉब्लम बना हुआ है. पर बात इतनी ही नहीं है. अरे दुनिया इतनी सीधी तो रही नहीं. टेंशन सबकी जिंदगी में है. पता नहीं कौन जाने कि एक रात कोई सोए और जब जगे तो हाथ-पांव फूले हों. माने कोई मोटा जाए. ये सपना ही रहे, सच न हो इसके लिए ये भी जान लो. ओह तो चिंता से वेट बढ़ता है, पर कैसे? एक हारमोन होता है, एड्रेनेलिन. जब हमको टेंशन होती है तो हमारे शरीर के अंदर काम करने लगता है, बहुत तेजी से. इसके इफेक्ट में आने पर हम बिना सोचे खाते हैं, और खाते जाते हैं. फिर भी पेट नहीं भरता है. चिंता इमोशनल ईटिंग को भी बढ़ाती है. मतलब कई बार लोग टेंशन मिटाने के लिए फास्ट फूड खाते हैं. बस अब सोचो इतना खाने से क्या होता है? अमां ये भी कोई बताने वाली बात है, मोटे हो जाते हैं और क्या? कम नींद से लोग मोटे हो जाते हैं क्या? क्या नींद से सोते-सोते जाग जाते हो? नींद में भी चिंता होती रहती है? स्ट्रेस बढ़ रहा है. तो जान लो इन सबका कारण इनसोम्निया है. स्ट्रेस के वक्त हमारा दिमाग एक्टिव रहता है और पूरी तरह से बंद नहीं होता. स्ट्रेस से ब्लड में शुगर कम हो जाती है. ब्लड में शुगर का लेवल कम होने से थकान बढ़ती है. इस वक्त अगर आप अपने को टेंशन फ्री करने के लिए कोई सॉफ्ट ड्रिंक या अल्कोहल लेते हैं, ताकि आपको अच्छा फील हो तो आपकी नींद और भी खराब होने वाली है. कारण जानना चाहते हो तो सीधे-सीधे समझो. घ्रेलिन और लेप्टिन नाम के दो केमिकल होते हैं हमारे शरीर के अंदर. ये दोनों भूख को कंट्रोल करते हैं. पर नींद कम लेने से ये दोनों खुद कंट्रोल नहीं हो पाते हैं और वजन बढ़ता जाता है. इत्ता पढ़ गए हो, बहुत बढ़िया. अब जो इधर-उधर का खाते रहते हो न भईया छोड़ दो. और बढ़िया नींद लो. टेंशन लो नहीं, बस दो. अगर जो ऐसा नहीं किए तो जाने कब आपको भी किम जोंग उन ग्रुप में शामिल कर लिया जाए.

Advertisement

Advertisement

()