The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kiku Sharda aka Palak of Comedy Nights arrested

राम रहीम का मजाक उड़ाने वाले कीकू को मिली जमानत

बाबा ने ट्वीट कर कीकू शारदा को किया माफ. बोले- भक्त हर्ट हुए थे. पर इट्स ओके.

Advertisement
pic
13 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2016, 08:42 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
थैंक्स टू बाबा जी. मजाक उड़ाने वाले कीकू शारदा उर्फ पलक को माफ कर दिया. जिससे उन्हें बुधवार शाम को जमानत भी मिल गई. जमानत मिलने के बाद भी एक पंगा हो गया लेकिन. फतेहाबाद पुलिस ने फिर धर लिया. लेकिन बाद में छोड़ दिया. ये कहकर कि पहले जल्दी में छोड़ दिया था, इसलिए दोबारा धरकर जांच रहे थे. टू मच कन्फ्यूजन न?
कीकू माने पलक माने राघवेंद्र शारदा को कैथल पुलिस के साथ-साथ फतेहाबाद पुलिस ने भी पकड़ा था. रायता फैला, पुलिस की छीछालेदर हुई कि कीकू बस को क्यों पकड़ा तो हरपर-हरपर छोड़ दिए थे पहले.
भक्तों ने केस करके पलक को गिरफ्तार करवाकर जेल भिजवाया दिया था. जानते हैं क्यों? क्योंकि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'MSG-2' के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट पेश किया था. लेकिन भला हो बाबा जी का. जो गुरमीत राम रहीम ने बुधवार शाम ट्वीट कर कीकू को माफी दे दी और उसके बाद कीकू को जमानत भी मिल गई.

इससे पहले किसी ने पुलिस में शिकायत कर दी थी. बोले जी हमारे रिलिजियस इमोशंस घुटने के बल गिर के चोट खा रहे हैं. पुलिस ने कर दी कार्रवाई. हरियाणा के कैथल से पुलिस मुंबई पहुंची और पलक का रोल करने वाले कीकू शारदा को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया. राम रहीम ने बुधवार देर रात ट्वीट कर कहा कि अगर कीकू माफी मांग रहे हैं. तो मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है. https://twitter.com/Gurmeetramrahim/status/687269120413274112
कपिल शर्मा ने भी कहा कि बाबा रामर हीम खुद आगे आएं. मामले में दखल दें और कीकू का समर्थन करें.
GERUAGIF

कीकू टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं. कपिल शर्मा के 'कॉमेडी नाइट्स' से पहले सब टीवी के शो 'FIR' से ही हर कोई उन्हें जान गया था. कीकू के अलावा, सुनील ग्रोवर (गुत्थी), असगर अली (दादी), राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, बिग बॉस वाले गौतम गुलाटी और सना खान समेत 9 लोगों पर केस दर्ज हुआ है.
कीकू 28 दिसंबर को ही ट्वीट करके इस पर माफी मांग चुके थे. पूछताछ से पहले भी उन्होंने माफी मांगी.
https://twitter.com/kikusharda/status/681285380335874050?s=03 पूछताछ से पहले क्या बोले कीकू
'हम कलाकार हैं. हमारा काम हंसाना है. हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है. किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. चैनल ने हमें जो दिया, हमने कर लिया. चैनल को भी थोड़ा सोच-समझकर काम देना चाहिए. सब कुछ मेरे ऊपर आ गया है.'
https://twitter.com/ANI_news/status/687184536015384577 किस सीन पर है एतराज... कीकू के इस लुक पर हुआ बवाल. Photo: Twitter
कीकू के इस लुक पर हुआ बवाल. Photo: Twitter

डेरा सच्चा सौदा समर्थकों का आरोप है कि एक चैनल पर ‘जश्न-ए-आज़ादी’ शो के कॉमेडी एक्ट में ‘MSG-2' के एक सीन से छेड़छाड़ की गई. ये शो 27 दिसंबर को दिखाया गया था. इसमें गुरमीत राम रहीम जैसे गेटअप में टीवी कलाकारों को शराब परोसते और लड़कियों के साथ डांस करते दिखाया गया है. किसने की शिकायत? डेरा समर्थक उदय सिंह ने 1 जनवरी को इन कलाकारों के खिलाफ कैथल में शिकायत दर्ज कराई थी. https://twitter.com/ANI_news/status/687183145075126272
https://twitter.com/ANI_news/status/687182441782636544
ये है उस फिल्म का ट्रेलर, जिसकी नकल पर कीकू को हुई जेल:
https://www.youtube.com/watch?v=2OxIWWcPgxc
'FIR' में कीकू शारदा:
https://www.youtube.com/watch?v=rAc07D_LYwk

Advertisement

Advertisement

()