The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kidnapped Bihar Teen Found Dead 3 Days Later, Head Bashed In

नौवीं के लड़कों ने दोस्त को बांधा, सिर कुचला और जला दिया

मास्टरमाइंड लालू की पार्टी के नेता का पोता है, मारने से पहले मांगी 50 लाख की फिरौती.

Advertisement
pic
5 मई 2016 (अपडेटेड: 5 मई 2016, 10:41 AM IST)
Img The Lallantop
Source-emaatimes
Quick AI Highlights
Click here to view more
बात बिहार की है. नालंदा जिले में एक जगह है, एकंगरसराय. वहीं के एक स्कूल में रितिक पढता था. उसके पापा की राइस मिल थी. सोमवार की शाम वो घर से क्रिकेट खेलने निकला था. उसका किडनैप हो गया. किडनैपर घर वालों को फोन कर 50 लाख रुपये मांग रहे थे. जिसके बदले उसे सही-सलामत छोड़ देते. बाद में पुलिस की जांच में पता लगा. उसे मारने वाले तो नौवीं क्लास के बच्चे थे. उसके अपने ही साथी, जिन्होनें उसको किडनैप किया और फिर मार डाला. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से एक सत्ताधारी RJD के नेता का पोता है. जिसका नाम दीपू कुमार यादव है. और वही इस घटना का मास्टरमाइंड भी था. किडनैप के तीन दिन बाद इनकी निशानदेही पर जहानाबाद के कोयरी बिगहा के पंचायत भवन की छत में उसकी बॉडी मिलती है. उसका सिर कुचला हुआ था. हाथ-पैर बंधे थे. देह जली हुई थी. लाश कस्बे में पहुंची तो एकंगरसराय के लोग भड़क उठे. पुलिस पर पत्थर फेंके गए, निष्क्रियता के आरोप लगे. सड़क जाम कर दी गई. नतीजा ये कि पुलिस का अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया. अब इस मुद्दे पर राजनीति हो रही है, पहले के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी गुरुवार को एकंगरसराय जाने वाले हैं. हिहार की सरकार, लालू यादव और नीतीश निशाने पर हैं. नीतीश कुमार कहते हैं, बिहार में जंगलराज नहीं है. पर सोचिए ये कितना खतरनाक है कि एक बच्चा घर से क्रिकेट खेलने निकला हो. उसके अपने ही दोस्त उसे पीट-पीटकर मार दें. उसके मुंह में कपड़ा ठूस दें. उसका सिर कुचल दें और उसे आग के हवाले कर दें. और इस सब में उनकी सहयोगी के नेता का पोता शामिल हो.

Advertisement

Advertisement

()