The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kid dies after speeding police van rams into car Gurugram

पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मारी, 6 महीने की बच्ची तड़पकर मर गई, पुलिस वाले छोड़कर भाग गए

बच्ची के पिता बोले अगर पुलिस वाले भागने की बजाय बेटी को अस्पताल ले जाते तो वो जिंदा होती

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 05:10 PM IST)
6 year old Kid dies after speeding police van rams into car Gurugram
पुलिस वैन ने गाड़ी को टक्कर मारी, बच्ची की मौत (फोटो-ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुरूग्राम पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में एक 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई (Gurugram Police Van Rams Inro Car, one dead). हादसा गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर हुआ. रविवार, 15 जनवरी की सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार पुलिस वैन ने एक गाड़ी को टक्कर मार दी. इतना ही नहीं एक्सीडेंट के बाद वैन में सवार सभी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए. घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर कर्रवाई शुरू कर दी गई है. DLF गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विकास कौशिक ने मीडिया को बताया-

घटना के संबंध में ड्राइवर, SPO और हेड कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी. 

पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. उनके खिलाफ IPC की धारा 279, 337, 427, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि घटना के वक्त गुरुग्राम पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स वीकल (ERV) ग्वाल पहाड़ी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही थी. ये रॉन्ग साइड पर भी चल रही थी. खबर है कि एक्सीडेंट के बाद हादसे में शामिल पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए. एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ उसमें एक ही परिवार के सात लोग सवार थे. हादसे के वक्त गाड़ी में बैठे विश्वजीत ने मीडिया को बताया-

मैं अपनी पत्नी, सास, साले और तीन बच्चों के साथ दिल्ली से फरीदाबाद जा रहा था. आज मेरी बेटी जिंदा होती अगर पुलिस वाले हमें दुर्घटनास्थल पर छोड़कर भागने की बजाय अस्पताल ले गए होते.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 6 महीने की बच्ची का शव बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वीडियो: बिहार पुलिस का कौन सा वीडियो वायरल हुआ जो भड़क गए लोग?

Advertisement

Advertisement

()